फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Threat to kill couple, five named

Bareilly News: दंपती को जान से मारने की धमकी, पांच नामजद

Sun, 25 Jan 2026 02:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Threat to kill couple, five named
नवाबगंज। थाना क्षेत्र के गांव भानपुर निवासी सुरेश की पत्नी अनीता देवी ने जान से मारने की धमकी देने के आरोप में गांववासी भगवानदास समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उन्होंने न्यायालय में भगवानदास के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। आरोप है कि मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाते हुए भगवानदास, अपने भाई महेश, मां भगवती और दो अज्ञात व्यक्तियों के साथ 30 सितंबर की रात 9:30 बजे अनीता के घर गया। वहां गाली-गलौज की। मुकदमा वापस न लेने पर फर्जी मुकदमे में फंसाने, गांव से सपरिवार भगाने और जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर मौके पर लोग एकत्र हो गए, तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। अनीता ने अपनी और परिवार की जान के लिए खतरा बनाया है। इस बाबत कोतवाल अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed