फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Threat to bomb Amla MP's brother-in-law

Bareilly News: आंवला सांसद के बहनोई को बम से उड़ाने की धमकी

Fri, 01 Sep 2023 02:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 01 Sep 2023 02:18 AM IST
विज्ञापन
Threat to bomb Amla MP's brother-in-law
बरेली। मुकदमों में कानूनी पैरवी करने से नाराज दबंग ने आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप के बहनोई अधिवक्ता व भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष जयपाल सिंह को बम से उड़ाने की धमकी दे डाली। सांसद ने एसएसपी से शिकायत की तो आरोपी गब्बर समेत चार लोगों के खिलाफ सीबीगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सीबीगंज के ठिरिया ठाकुरान निवासी जयपाल सिंह एडवोकेट सांसद धर्मेंद्र कश्यप के बहनोई हैं। उन्होंने बताया कि गांव निवासी गब्बर उर्फ शिवकुमार क्षेत्र में रंगदारी वसूलता है। 15 अगस्त को उनके छोटे भाई अजयपाल सिंह (प्रधान के पति) जब गांव के स्कूल में ध्वजारोहण कर रहे थे तो गब्बर व उसके साथियों ने हमला कर दिया था। राष्ट्रीय ध्वज का भी अपमान किया था। इस मामले में गब्बर और उसके गुर्गों पर रिपोर्ट लिखी गई थी। जयपाल सिंह कई मुकदमों में गब्बर के खिलाफ पैरवी कर रहे हैं। इस कारण वह जयपाल सिंह से रंजिश मानता है।
विज्ञापन

जयपाल ने बताया कि कुछ दिन पहले गब्बर सिंह, बड़कन, बादाम सिंह और शेरा ने उनकी कार पर फायरिंग कर दी थी। वह जान बचाकर सीबीगंज की तरफ भाग गए थे। अब गुर्गों के साथ जयपाल के घर में घुसकर गब्बर ने उनकी हत्या करने और उनके घर को बम से उड़ाने की धमकी दी। जयपाल ने इसका वीडियो बना लिया। एसएसपी से शिकायत की तो आरोपियों के खिलाफ सीबीगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीगंज थाना प्रभारी की शिकायत, सुरक्षा भी मांगी
सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने एसएसपी से सीबीगंज थाना प्रभारी की भी शिकायत की। बताया कि 15 अगस्त को हुई घटना में भी उनकी लापरवाही रही। अभी तक कई आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। जयपाल सिंह के साथ भी 19 अगस्त को घटना हुई थी। उन्होंने थाने में इसकी शिकायत की पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। उनके रिश्तेदारों को लगातार धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने थाना प्रभारी की भूमिका की जांच कराने और बहनोई को सुरक्षा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed