{"_id":"5cd1dd22bdec2206fd72b038","slug":"thrashed-on-the-name-of-theft-sweeper-hanged-himself-at-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के शक में खंभे से बांधकर पीटा, सफाईकर्मी ने घर जाकर फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के शक में खंभे से बांधकर पीटा, सफाईकर्मी ने घर जाकर फांसी लगाकर दी जान
Wed, 08 May 2019 01:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 08 May 2019 01:01 AM IST
विज्ञापन
suicide
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक जानवर का बच्चा चोरी करने के शक में तीन युवकों ने नगर पालिका परिषद के ठेका सफाई कर्मचारी को खंभे से बांधकर पीटा तो सफाई कर्मी ने अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी।
बीसलपुर के मोहल्ला दुबे वाल्मीकि बस्ती निवासी राजेंद्र वाल्मीकि ने बताया कि उनका 27 वर्षीय पुत्र अर्जुन ठेका सफाई कर्मी था। मंगलवार सुबह मोहल्ले के बबलू वाल्मीकि का पालतू जानवर का बच्चा चोरी हो गया तो उसने अर्जुन पर शक किया। मंगलवार दोपहर बबलू अपने दो साथियों राहुल और सोनू के साथ आए और अर्जुन को अपने साथ ले गए।
आरोप है कि तीनों ने अर्जुन को खंभे से बांधकर पीटा। फिर धमकी देकर छोड़ा। दोपहर तीन बजे अर्जुन अपने घर पहुंचा और कमरे में जाकर कुंडे के सहारे रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी। पिता ने पिटाई से आहत होकर खुदकुशी करने का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी। पुलिस ने आत्महत्या को उकसाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।