{"_id":"5e96f51b8ebc3e6fa93b242a","slug":"thousands-of-people-arrived-in-shyamganj-market-of-bareilly-broken-lockdown-rule","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेलीः श्यामगंज बाजार में टूटा लॉकडाउन, व्यापारियों की मनमानी से फैली अव्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेलीः श्यामगंज बाजार में टूटा लॉकडाउन, व्यापारियों की मनमानी से फैली अव्यवस्था
Wed, 15 Apr 2020 05:34 PM IST
Vikas Kumar
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 15 Apr 2020 05:34 PM IST
विज्ञापन
लॉकडाउन का उल्लंघन
- फोटो : अमर उजाला
करीब 25 दिन से जिले में पुलिस प्रशासन के लोगों ने मेहनत करके लॉकडाउन के जिस सिस्टम को कामयाब बनाया था, वह बुधवार को श्यामगंज बाजार में हजारों लोगों के आने से टूट गया। हजारों लोगों की भीड़ बाजार में उमड़ पड़ी। लोगों ने सामाजिक दूरी का खुलेआम उल्लघंन किया।
विज्ञापन
बता दें कि मंगलवार को व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने डीएम से मुलाकात की थी और व्यापारियों के दबाव के कारण प्रशासन ने बुधवार से कुछ शर्तों के साथ श्यामगंज बाजार खुलवाने का निर्णय लिया था। बाजार खुलते ही हजारों की भीड़ बाजार में उमड़ पड़ी। इससे पिछले दिनों पुलिस प्रशासन की मेहनत बेकार हो गई। भीड़ बढ़ने पर एएसपी, सिटी मजिस्ट्रेट व कई अफसर मौके पर आ गए। इन्होने पुलिस की मदद से भीड़ हटावा दी।
विज्ञापन
अफसरों के मुताबिक कई गैरजरूरी सामान की दुकानें भी खोल ली गई थीं। इस बात पर अफसरों की व्यापारी नेताओं से तकरार भी हुई। अफसरों ने कहा कि केवल थोक व जरूरी समान की दुकानें खुलेंगी। इन दुकानों की लिस्ट बनाकर दी जाए। व्यापारी नेताओं ने शाम तक लिस्ट देने का वादा किया है।
विज्ञापन