{"_id":"66184bd829e2fab0560d6024","slug":"thousands-of-hands-raised-for-peace-hugged-and-said-eid-mubarak-baheri-news-c-396-1-bas1001-41-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अमन के लिए उठे हजारों हाथ, गले मिलकर बोले-ईद मुबारक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अमन के लिए उठे हजारों हाथ, गले मिलकर बोले-ईद मुबारक
Fri, 12 Apr 2024 02:15 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Fri, 12 Apr 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
बहेड़ी/नवाबगंज। ईद-उल-फितर बृहस्पतिवार को ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से मनाई गई। अकीदत व एहतराम के साथ सभी मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा की गई। इस दौरान सभी ने अमन और भाईचारे के साथ मुल्क की तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोग गले मिले और ईद की मुबारकबाद दी।
बहेड़ी में सुबह नौ बजे रोडवेज बस स्टैंड स्थित ईदगाह पर नमाज अदा की गई। स्टेशन वाली मस्जिद, टाडा मस्जिद, बाजार वाली मस्जिद, आला हजरत ईदगाह, शेखूपुर बशीरी मस्जिद में भी नमाज अदा कराई गई। नैनीताल रोड के किनारे मेले का आयोजन हुआ। इस दौरान एसडीएम अजय कुमार उपाध्याय, सीओ अरुण कुमार सिंह, तहसीलदार मंजरी सिंह, इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सोलंकी मौजूद रहे। कस्बा रिछा के अहले हदीस ईदगाह में बुर्कानशी महिलाओं ने भी ईद की नमाज पढ़ी। सुन्नी ईदगाह मे अताउल मुस्तफा ने नमाज अदा कराई।
नवाबगंज में लोग नए कपड़े पहनकर ईद की नमाज अदा करने पहुंचे। ईदगाह में कारी मौलाना फरियाद हुसैन ने नमाज अदा कराई। ईद की नमाज के बाद एक-दूसरे के गले मिलने और मुबारकबाद देने का सिलसिला शुरू हुआ, जो देर रात तक जारी रहा। बच्चे ईदी को लेकर उत्साहित दिखे। नगर पालिका की ओर से आंबेडकर पार्क में पंडाल लगाया गया। वहीं, उद्योग व्यापार मंडल की ओर से लगाए गए पंडाल में भी बड़ी संख्या में लोग ईद मिलने पहुंचे।
विज्ञापन
अलीगंज कस्बे में स्थित ईदगाह के साथ गैनी, खैलम, देहजागीर आदि गांवों में नमाज पढ़ी गई। बिशारतगंज कस्बे के ईदगाह में सुबह 9 बजे जामा मस्जिद के इमाम मौलाना मशकूर अहमद ने ईद की नमाज अदा कराई। क्षेत्र के गांव बेहटा बुजुर्ग, जलाल नगर एवं भिंडौरा सहित 22 मस्जिदों में ईद-उल-फितर की नमाज अदा की गई। देर शाम तक ईद मिलन का सिलसिला चलता रहा।
भोजीपुरा, धौंराटांडा, जादौंपुर, भूड़ा आदि गांवों में धूमधाम से ईद मनाई गई। भुता कस्बे में हिंदू समुदाय के लोगों ने नमाजियों पर पुष्पवर्षा की। धर्म-जाति के दायरों से परे होकर लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। फतेहगंज पूर्वी में पुलिस मुस्तैद नजर आई। रिठौरा में फजर की नमाज के बाद मस्तान मियां की मजार पर अकीदतमंदों ने चादरपोशी कर देश में अमन-चैन की दुआ की। सुबह 8:30 बजे ईदगाह में जामा मस्जिद के इमाम मुकर्रम रजा ने ईद की नमाज पढ़ाई। कुंवरपुर बंजरिया, साबिरखेड़ा, बड़ेपुरा आदि गांवों में भी ईद का उत्साह दिखा।
-- -- -- -- -
सिरौली में लगा मेला
सिरौली। ईद पर क्षेत्र की सभी मस्जिदों व ईदगाहों में तय समय पर नमाज अदा की गई। ईदगाह परिसर में मेले का आयोजन हुआ। यहां खाने-पीने के सामान के साथ तरह-तरह के खिलौनों की दुकानें सजाई गईं थीं। बच्चों ने यहां से अपनी पसंद के खिलौने लिए। संवाद
-- -- -- -
सोशल मीडिया पर चला बधाइयों का दौर
मीरगंज/शाही। कस्बे के साथ ही तहसील क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में बृहस्पतिवार को ईद का उत्साह नजर आया। नमाज के बाद सभी ने एक-दूसरे के गले मिलकर मुबारकबाद दी। दुनका के मुगल ईदगाह में सुबह 8:30 से 9:30 बजे तक अंसारी बिरादरी के लोगों ने नमाज अदा की। इसके बाद मुगलों ने नमाज पढ़ी। सोशल मीडिया पर भी बधाइयों का दौर चला। फतेहगंज पश्चिमी के ईदगाह में हाजी इस्लाम वारिस ने नमाज पढ़वाई। संवाद