फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Thousands deposited in accounts, but crowd is trying to withdraw 500 rupees

खातों में हजारों जमा मगर 500 रुपये निकालने को लगा रहे भीड़

Thu, 16 Apr 2020 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 01:20 AM IST
विज्ञापन
Thousands deposited in accounts, but crowd is trying to withdraw 500 rupees
बैंक के भीतर लगी ग्राहकों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
बरेली। जनधन खातों में भेजे गए पांच-पांच सौ निकालने के लिए बैंकों में भीड़ कम नहीं हो रही। बुधवार को भी तमाम बैंकों के बाहर जनधन खातों से रकम निकालने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। इसमें तमाम एसे खाताधारक भी है, जिनके खातों में हजारों रुपये जमा है लेकिन सरकार की ओर से भेजे गए 500 रुपये कहीं वापस न चले जाएं.. इस अफवाह की वजह से वह कोरोना के खतरे को नजरअंदाज करके लाइन में लगे हुए हैं। बुधवार को संजयनगर में बैंक आफ बड़ौदा के ग्राहक सुविधा केंद्र के बाहर भी महिलाएं भीड़ लगाए खड़ी थी। यहां सुरक्षा घेरे नहीं बनाए गए थे। किला में भी बैंक आफ बड़ौदा के बाहर लोग एक मीटर दूरी का अनुपालन नहीं कर रहे थे। स्टेडियम रोड पर मॉडल टाउन चौकी के पास केनरा बैंक के बाहर भी महिलाएं काफी भीड़ लगाए थी। कई बार उनके बीच धक्का-मुक्की भी हुई। यही हाल बाकरगंज, किला छावनी, मढ़ीनाथ सहित दूसरी तमाम बैंक शाखाओं में काफी भीड़ लगी रही। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed