फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Those who notice the truck standing at the pumps

पंपों पर ट्रक खड़े करने वालों को नोटिस

Sat, 17 Sep 2016 01:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Sat, 17 Sep 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
टीपीनगर में ट्रकों को शिफ्ट कराने के लिए अभी बहुत कुछ करना बाकी है। डीएम के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस की ओर से धारा 283 में चालान करने का अभियान आज भी जारी रहा। पुलिस की ओर से आठ ट्रकों का चालन किया गया और सात हजार रुपये का जुर्माना ठोका गया है। एसपी ट्रैफिक की ओर से चालान वाले ट्रक मालिकों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की जाएगी। वही दूसरी ओर शनिवार से पेट्रोल पंप पर खड़े ट्रकों का चालान तो होगा ही साथ में पंप मालिक  को भी नोटिस जारी किए जाएंगे। इनके खिलाफ भी धारा 283 में कार्रवाई होगी। प्रशासन की सख्ती से कुछ ट्रक मालिकों ने तो अपने ट्रकों को टीपीनगर में शिफ्ट कराना शुरू कर दिया है लेकिन अधिकांश ट्रक मालिक अब भी इस आदेश की अवहेलना कर रहे हैं। उन्होेंने शहामतगंज से लेकर सेटेलाइट और बेरियर टू तक पेट्रोल पंप परिसर तथा बंद अहातों में ट्रकों को खड़ा करना शुरू कर दिया है। ऐसा करके वह अपने ट्रकों को टीपीनगर ले जाने से बच रहे हैं। उनकी इस साजिश को नाकाम करने के उद्देश्य से अब ट्रैफिक पुलिस पंप मालिकों को भी नोटिस जारी करेगी। जिसमें यह उल्लेख होगा कि वह अवैध तरीके से ट्रकों को खड़ा करा रहे हो और उसकी एवज में पार्किंग शुल्क ले रहे हैं। उनके खिलाफ भी एमवी एक्ट और धारा 283 के तहत चालान होगा। इस इलाके में कई स्थानों पर ट्रकों को चारदीवारी के अंदर खड़े करने के अड्डे भी चिह्नांकित कर लिए हैं। जहां पर ट्रकों की मरम्मत कराई जा रही है। ऐसे स्थानों और ट्रकों के मालिक दोनों का चालान किया जाएगा। उनके स्थानों पर छापेमारी का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

‘ ट्रकों के खिलाफ अब शहर के अंदर पेट्रोल पंप और मरम्मत वाले स्थानों पर छापेमारी की जानी है। उनके खिलाफ शनिवार से कार्रवाई की जाएगी।’ ओपी यादव, एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed