{"_id":"b53ececa58ccf0a546a4616ee5959d7b","slug":"those-who-are-not-employees-also-can-get-somewhere-uan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जो कहीं कर्मचारी नहीं हैं वो भी प्राप्त कर सकते हैं यूएएन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जो कहीं कर्मचारी नहीं हैं वो भी प्राप्त कर सकते हैं यूएएन
बरेली
Updated Wed, 20 Jan 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के उप क्षेत्रीय कार्यालय में मंगलवार को हुई शहर के प्रमुख उद्योगपतियों, नियोक्ताओं की बैठक में अपर केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त (उत्तर प्रदेश और बिहार) डॉ. एसके ठाकुर ने बताया कि संगठन की ओर से यूनिवर्सल अकाउंट नंबर का सफल कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसके लिए संगठन को भारत सरकार के डीपीएआरजी ने ई-गवर्नेंस के लिए गोल्ड मेडल भी दिया है।
उन्होंने यह भी बताया कि यूएएन अब वो लोग प्राप्त कर सकते हैं, जो कहीं कर्मचारी नहीं हैं। उन्होेंने यह भी बताया कि सरकार ने भविष्य निधि देयों के भुगतान के लिए पांच दिन का ग्रेस पीरियड खत्म कर दिया है। अब नियोक्ताओं को हर माह के देयों का भुगतान अगले महीने की 15 तारीख तक करना होगा। नहीं तो ब्याज की वसूली की जाएगी।
बैठक में क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त आलोक यादव ने कहा कि नियोक्ता हर महीने नए कर्मचारियों का फार्म-11 जरूर भरवनाएं और ईसीआर भरने के बाद उसके आधार पर कर्मचारियों का पास्ट एम्प्लॉयमेंट कंफर्म करें। सभी नियोक्ता अपने कर्मचारियों की आधार संख्या और बैंक विवरण जरूर अपलोड करें, नहीं तो यूएएन का लाभ नहीं मिलेगा। इस अवसर पर घनश्याम खंडेलवाल, तनुज भसीन, अजय शुक्ला, आदित्य मूर्ति, सुरेश सुंदरानी, अमर उजाला के यूनिट हेड धीरज जैन, अल्पित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।