फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   This time in Gulabarai, the cheeky gulal

गुलाबराय में इस बार छाया रहा केसरिया गुलाल

Wed, 15 Mar 2017 01:12 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Wed, 15 Mar 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
This time in Gulabarai, the cheeky gulal
This time in Gulabarai, the cheeky gulal - फोटो : बरेली, अमर उजाला
गुलाब राय इंटर कॉलेज में लगने वाला होली मिलाप मेला में इस बार सौहार्द से ज्यादा सियासी रंग घुला था और जैसी कि अपेक्षा थी केसरिया रंग सबसे चटख दिखाई दिया।
विज्ञापन

दि हिंदू सोशल सर्विस ट्रस्ट की ओर से आयोजित मेले में सियासी और सामाजी हस्तियों जुटती हैं। इस बार विपक्ष के सफाए से हर्षित भाजपा का केसरिया ंरग हर कोने पर था। शाम को दो घंटा मेला अपने शबाब पर रहा। भाजपा का कैंप में केंद्रीय वित्तराज्य मंत्री संतोष गंगवार, विधायक डा. अरुण कुमार, बहोरन लाल मौर्य, प्रोफेसर डॉ. श्याम बिहारी लाल, पूर्व मेयर सुभाष पटेल, गुलशन आनंद, जिलाध्यक्ष रविंद्र राठौर, महानगर अध्यक्ष उमेश कठेरिया, रमेश जैन, सतीश रोहतगी, प्रदीप पुष्कर को होली के साथ ही जीत की बधाईयां देने का तांता लगा रहा। 
विज्ञापन

इसी कड़ी में सपा के कैंप पर पहले जैसी रौनक नहीं थी। वीरपाल एक तो अध्यक्ष नहीं रहे ऊपर से चुनाव भी हार गए इसलिए इस बार नहीं दिखे। प्रत्याशियों में पूर्व विधायक भगवत सरन गंगवार जरूर पहुंचे लेकिन बाकी नहीं दिखे। और तो और मेयर आईएस तोमर तक नजर नहीं आए। जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव, महानगर अध्यक्ष कदीर अहमद आदि थे। जबकि बसपा के कैंप पर  ब्रह्मस्वरूप सागर, नरेंद्र सागर आदि ही मोर्चा संभाले रहे। कांग्रेस का कैंप पर पार्टी का कोई भी बड़ा चेहरा नहीं दिखा। प्रदेश महामंत्री अजय शुक्ला, महानगर अध्यक्ष चौधरी असलम मियां, जियाउर्रमान, डॉ. नीतू मेहरोत्रा ही लगातार बनी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले का उद्घाटन केंद्रीय राज्य मंत्री संतोष गंगवार ने किया। उन्होंने कहा कि बरेली की जनता अमन पसंद है। होली का त्योहार हमें एक दूसरे के बीच वैमनस्य को भुलाकर एकता का संदेश देता है। विधायक डॉ. अरुण कुमार, एमएलसी एवं प्रसिद्ध शायर प्रोफेसर वसीम बरेलवी, डॉ. महेंद्र कुमार सक्सेना, जेसी पालीवाल आदि ने अपने संबोधन में लोगों को होली की मुबारकबाद दी। रवि प्रकाश अग्रवाल, कांग्रेस नेता प्रोफेसर अलाउद्दीन, डॉ. चारू मेहरोत्रा, राजेंद्र प्रसाद घिल्डियाल, देवेश गंगवार भी पहुंचे। 
उधर, ट्रस्ट के कैंप में सभापति पूर्व मेयर राजकुमार अग्रवाल, सचिव प्रेम शंकर अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल (जौली), मेला संयोजक विजय कुमार अग्रवाल आदि ने स्वागत कर लोगों को होली की मुबारकबाद दी। संचालन शांतनु रोहतगी ने किया। मेले में श्री टीबरी नाथ मंदिर, मानव सेवा क्लब, वरिष्ठ नागरिक कल्याण संस्था, प्रजापति ब्राह्म कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, मां गंगा बचाव एसोसिएशन, शांति जन कल्याण मिशन, अग्रवाल सेवा समिति, मानव सेवा क्लब, रोटरी क्लब बरेली मेट्रो सहित 80 कैंप लगाए गए थे। 


पप्पू गिरधारी और पप्पू भरतौल की जोड़ी
मेले में नवनिर्वाचित विधायक राजेश मिश्रा (पप्पू) उत्तराखंड के सोमेश्वर की विधायक रेखा आर्य और उनके पति पप्पू गिरधारी के साथ पहुंचे। दोनों को साथ देख कर लोग चर्चा सुने गए कि क्या बिथरी के चुनाव में इस जोड़ी का असर भी रहा। एक से उपनाम वाले दोनों लोग कई कैंपों पर साथ-साथ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed