फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   third Vande Bharat train via Bareilly will operate from November 8

Vande Bharat: बरेली होते हुए तीसरी वंदे भारत ट्रेन का संचालन आठ नवंबर से, रेलवे ने जारी की समय सारिणी

Wed, 05 Nov 2025 06:34 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 05 Nov 2025 06:34 PM IST
सार

सहारनपुर-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन आठ नवंबर शुरू हो जाएगा। इसे लेकर रेलवे ने तैयारी शुरू कर दी है। यह ट्रेन बरेली होकर गुजरेगी। पहले दिन जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर चार पर इसका स्वागत किया जाएगा। 

विज्ञापन
third Vande Bharat train via Bareilly will operate from November 8
वंदे भारत एक्सप्रेस - फोटो : संवाद

विस्तार

सहारनपुर-लखनऊ के बीच संचालित होने वाली 26503-04 वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन आठ नवंबर से होगा। पीएम मोदी तीन जोड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे, जिनमें सहारनपुर-लखनऊ वंदे भारत भी शामिल है। बरेली होकर गुजरने वाली यह तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस है। संचालन में तीन दिन ही शेष हैं, लेकिन अब तक ऑनलाइन बुकिंग शुरू न होने के कारण यात्री पशोपेश में हैं।

विज्ञापन


सहारनपुर-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस का सात नवंबर से संचालन शुरू होना था, लेकिन बाद में इसकी तारीख आठ नवंबर निर्धारित कर दी गई। सोमवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन संचालित होने वाली इस गाड़ी की समय सारिणी तो जारी कर दी गई है, लेकिन अधिकारिक किराया अब तक घोषित नहीं किया गया है। ट्रेन की ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू नहीं की गई है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि आठ नवंबर से गाड़ी का नियमित संचालन शुरू हो जाएगा, लेकिन किराये और ऑनलाइन बुकिंग को लेकर वह भी कुछ नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- IRCTC: यूपी के इस जिले में सात हजार आईआरसीटीसी अकाउंट बंद, रेलवे ने इसलिए उठाया कदम
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य वाणिज्य निरीक्षक सैय्यद इमरान ने बताया कि ऑनलाइन बुकिंग संबंधी कोई आदेश अभी नहीं मिला है। अब तक आठ नवंबर को गाड़ी का संचालन शुरू होने संबंधी आदेश मिला है। बरेली जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर चार पर लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस का स्वागत किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं।

Trending Videos

समय सारिणी जारी
26503 सहारनपुर-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस सोमवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन सहारनपुर से दोपहर तीन बजे चलने के बाद 3:45 बजे रुड़की, शाम 4:40 बजे नजीबाबाद, 6:10 बजे मुरादाबाद, 7:33 बजे बरेली आएगी। इसके बाद 8:38 बजे शाहजहांपुर, 9:50 बजे सीतापुर और 11 बजे लखनऊ जंक्शन पहुंचेगी। 

26504 लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस सोमवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन सुबह पांच बजे लखनऊ जंक्शन चलने के बाद 5:55 बजे सीतापुर, 7:10 बजे शाहजहांपुर, 8:08 बजे बरेली, 9:27 बजे मुरादाबाद, 10:45 बजे नजीबाबाद, 11:40 बजे रुड़की और दोपहर 12.45 बजे सहारनपुर पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed