फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   They were trying to break into the jail security by cutting the railing, one arrested

Bareilly News: रेलिंग काटकर जेल की सुरक्षा में लगा रहे थे सेंध, एक गिरफ्तार

Tue, 13 May 2025 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
They were trying to break into the jail security by cutting the railing, one arrested
बरेली। बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में बने केंद्रीय कारागार द्वितीय में दीवार पर लगी लोहे की रेलिंग काटते दो चोर शनिवार रात जेल के सर्वर रूम के कैमरे की जद में आ गए। इनमें से एक को जेल स्टाफ ने पकड़ लिया। रिपोर्ट दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। दूसरे आरोपी को हिरासत में लेकर बिथरी पुुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

जेल वार्डर मुकेश चंद्र ने बिथरी पुलिस को बताया कि शनिवार को वह और सहयोगी बिल्लू राणा सर्वर रूम में थे। कैमरे से जानकारी होने पर उन्होंने मौके पर जाकर इन्हें पकड़ने की कोशिश की। यहां से एक आरोपी भाग निकला और दूसरा पकड़ा गया। पकड़ा गया आरोपी जितेंद्र को बिथरी थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। जितेंद्र ने भागने वाले साथी का नाम रंजीत बताया। दोनों बिथरी के गांव नगीपुर के निवासी हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने रंजीत को भी हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी अभिषेक सिंह ने बताया कि पूछताछ की गई तो पता लगा कि जितेंद्र और रंजीत लोहा चोरी करते हैं। पहले भी इन पर कार्रवाई हो चुकी है। इनका गांव जेल के पीछे है, ये जेल के आवासीय क्षेत्र की दीवार पर रेलिंग काटकर लोहा चोरी करने घुसे थे। जितेंद्र को जेल भेज दिया है। रंजीत से पूछताछ की जा रही है, कुछ और चोरी की घटनाओं में उसके शामिल होने के साक्ष्य मिले हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed