फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   They meet again in politics why Wahhabis !

फिर ये सियासत के लिए क्यों वहाबियों से मिलते हैं!

Fri, 13 May 2016 01:44 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Fri, 13 May 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
They meet again in politics why Wahhabis !
ताौकीर रजा
मौलाना तौकीर रजा खां से पहले आईएमसी प्रवक्ता डा. नफीस खां ने भी कुछ विरोधियों की पोल खोली। उन्होंने बताया देवबंद जाने की मुखालफत करने वाले ऐसे भी हैं जो मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी हैदराबाद के वीसी सुरेशवाला की कयादत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने गए। वह आला हजरत के शहजादों में ही हैं। सब जानते हैं कि सुरेशवाला वहाबी हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा मुंबई में सपा के अध्यक्ष अबू आजमी भी वहाबी हैं। उनके पास लोग एमएलसी की सिफारिश के लिए गए। वही बार-बार मसलक पर कायम रहने की बात करते हैं। बसपा महासचिव नसीमउद्दीन सिद्दीकी भी वहाबी हैं। उन्हें भी यहां रमजान में बुलाया गया। उनके साथ रोजा इफ्तार किया गया। जो लोग यह कहते हैं कि 15 साल से नहीं मिले वह एक महीना पहले ही मौलाना तौकीर से मिलने आए। राजनैतिक लाभ के लिए मौलाना तौकीर से प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आजम खां से मिलवाने की बात कही। इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसी मिसालें भी पेश की जब खानदान के दूसरे बुजुर्ग भी मिल्ली मसायल पर मिले, बैठक की और मदद भी की। 
विज्ञापन


सभी आरोपी आतंकी नहीं होते 
बरेली। आईएमसी मुखिया मौलाना तौकीर रजा खां ने कहा कि वह आतंकवाद के खिलाफ हैं। इस्लाम भी इसकी मुखालफत करता है। शाकिर अंसारी की पैरवी में इसलिए देवबंद गया कि पहले भी कई मामले ऐसे हुए जिसमें मुस्लिमों को आरोपित किया गया और बाद में वह बरी भी हुए। इसी तरह वह भी लगता है। शाकिर के साथ भी 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इसमें दस लोगों को छोड़ा भी जा चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मिल्लत का कोई बच्चा न आतंकवादी है न हो सकता है, जो है वह विदेशी आतंकवादी हैं इसकी मुखाफत जरूरी है। अगर सच की बुनियाद पर गिरफ्तार नहीं किया जाता तो देश में बदअमनी फैल जाएगी। मेरा एक ही बच्चा है अगर शक भी हो गया कि वह इस तरह की बातों में लिप्त हो रहा है तो खुद उसे पुलिस के हवाले कर दूंगा। यह शब्द नहीं यह मेरा ईमान है। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी वेबसाइट जो आतंकवाद का प्रचार करती हैं। उसे बंद किया जाना चाहिए। हुकूमत ऐसा नहीं कर सकते तो ब्लाक कर दे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed