फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   They got angry when the murder was declared as suicide and sat on a dharna outside the police station

Bareilly News: हत्या को आत्महत्या बताने पर भड़के, थाने के बाहर धरने पर बैठे

Tue, 01 Oct 2024 05:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 01 Oct 2024 05:27 AM IST
विज्ञापन
They got angry when the murder was declared as suicide and sat on a dharna outside the police station
सिरौली। 19 सितंबर को गांव औरंगाबाद में जंगल में बादाम सिंह का शव संदिग्ध हालात में पेड़ से लटका मिलने के मामले को आत्महत्या बताने से नाराज परिजन भीम आर्मी कार्यकर्ताओं के साथ थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। इंस्पेक्टर के आश्वासन के बाद उन्होंने धरना समाप्त किया। इस मामले में पहले ही पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा चुका है।
विज्ञापन

भीम आर्मी के युवा जिला अध्यक्ष आकाश सागर ने बताया कि पुलिस जानबूझकर आरोपियों को बचाना चाह रही है। बादाम सिंह के भाई महेंद्रपाल ने बताया कि 19 सितंबर को भाई गांव के ही एक व्यक्ति के घर दावत में गए थे। वहां उनकी कहासुनी हो गई। यहां से आने के बाद शाम को वह खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकले मगर लौटकर नहीं आए।
विज्ञापन

तलाश करने पर उनका शव पेड़ से लटका मिला। उनका दावा है कि आंखें फोड़ने के साथ ही जीभ भी काटी गई थी। वहीं, पुलिस ने इस बात से इन्कार किया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई है। इस आधार पर प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। प्रदर्शनकारियों को समझाने पहुंचे इंस्पेक्टर रवि कुमार ने बताया कि मामले में आरोपी सरवन, संजीव यादव, भूरे यादव, जुगेंद्र यादव, मुकेश यादव पर रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके हिसाब से कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed