{"_id":"667f4457c5f29b094508a7b4","slug":"they-demolished-mukhtars-fort-and-brought-down-the-influence-of-land-mafia-in-bareilly-bareilly-news-c-4-bly1015-429941-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मुख्तार का किला ढहाकर आए, बरेली में भूमाफिया का रसूख गिराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मुख्तार का किला ढहाकर आए, बरेली में भूमाफिया का रसूख गिराया
विज्ञापन
बरेली। पूर्वांचल में मुख्तार अंसारी का साम्राज्य ढहाने वाले एसएसपी अनुराग आर्य के बरेली आते ही जमीन कब्जाने वाले माफिया पर ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू हो गई है। अपराधियों के संरक्षणदाता सकपकाए हुए हैं। निष्क्रय थानेदारों के चेहरे पर भी तनाव है।
अनुराग आर्य मऊ व आजमगढ़ आदि जिलों में तैनात रहकर मुख्तार अंसारी व उसके गुर्गों पर बड़ी कार्रवाई कर चुके हैं। बरेली में वह कुछ समय एसपी इंटेलिजेंस के पद पर रह चुके हैं। वह बागपत के मूल निवासी हैं। बृहस्पतिवार को उनके प्रभार लेने के बाद ही फायरिंग कांड के आरोपी राजीव राना के आवास व होटल पर बुलडोजर चल गया। राजीव राना ने समर्पण भी कर दिया। रात में ही पुलिस ने उसके भाइयों व बेटों को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को आदित्य के सांवरिया रिसॉर्ट को ध्वस्त कर दिया गया। एसएसपी के तेवर देखकर ईमानदार पुलिसवाले खुश हैं तो भ्रष्ट और नाकारा स्टाफ दिक्कत में है।
शुक्रवार को एसएसपी ने जनसुनवाई शुरू की तो शिकायतों का अंबार लग गया। इस पर उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि अपने थानों में बैठकर लोगों की शिकायतों को सुनें और उनका निस्तारण कराएं। जनसुनवाई के दौरान उन्होंने कई इंस्पेक्टरों को फोन करके फटकार भी लगाई। कहा कि अपने कामकाज का तरीका बदल लें। उनके सामने शिकायत आई और जांच में आरोप पुष्ट हुए तो कार्रवाई तय समझें।