फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   They are accused of ambushing and beating him on the way and stealing three thousand rupees.

Bareilly News: रास्ते में घेरकर पीटने, तीन हजार रुपये छीनने का आरोप

Tue, 16 Dec 2025 01:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 16 Dec 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
They are accused of ambushing and beating him on the way and stealing three thousand rupees.
भमोरा। पंडरी निवासी तारा सिंह ने दो लोगों पर रास्ते में घेरकर मारपीट करने पर तीन हजार रुपये छीनने का आरोप लगाया है। कहा कि उनकी सुनवाई किए बिना ही दरोगा ने थाने से भगा दिया। एसएसपी के आदेश पर मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन

तारा सिंह ने शिकायतीपत्र में बताया कि पिता सामोल ने रविवार दोपहर गांव निवासी उमेश को देने के लिए तीन हजार रुपए दिए थे। ये रुपये जेब में रखे थे। देवचरा बाजार से लौटते समय रेलवे लाइन के पास गांव निवासी पवन व सत्यभान मिल गए। वे अपने उधार दिए पांच सौ रुपये मांगने लगे। जल्द रुपये देने की बात कहने पर भी नहीं माने।
विज्ञापन

आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जातिसूचक शब्द कहे। पीटकर घायल कर दिया। देर शाम घायल अवस्था में पिता के साथ जब थाने पहुंचा तो वहां मौजूद एक दरोगा ने अभद्रता करते हुए थाने से भगा दिया। सीएचसी भमोरा जाने पर वहां मौजूद व्यक्ति ने पुलिस केस बताते हुए चिट्ठी मजमून लाने के लिए कहा। देर रात हो जाने की वजह से पीड़ित घायल अवस्था में ही अपने घर लौट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार सुबह तारा सिंह ने एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। मामले में एसओ भमोरा सनी चौधरी ने बताया कि पीड़ित को मेडिकल के लिए भेजा गया था, सीएचसी भमोरा पर डॉक्टर न होने के कारण वहां मौजूद कर्मचारियों ने उसे आंवला जाने के लिए कहा। इस पर उसने मना कर दिया और घर लौट गया। थाने से भगाने का आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed