फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   There will be no jail or bail for crimes against sisters and daughters, the mail will be sent directly to Yamraj: Minister in charge

बहन-बेटियों के प्रति अपराध पर जेल न बेल होगी, सीधे यमराज को मेल होगी: प्रभारी मंत्री

Thu, 27 Mar 2025 03:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 03:13 AM IST
विज्ञापन
There will be no jail or bail for crimes against sisters and daughters, the mail will be sent directly to Yamraj: Minister in charge
बरेली। सहकारिता विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने कहा कि कभी यह दंगों वाला प्रदेश था। अब कर्फ्यू है न दंगा होता है। सब चंगा है। निवेश बढ़ रहा है और सबको उनकी योग्यता, क्षमता के अनुसार रोजगार मिल रहा था। पहले तमंचा, कब्जा, ट्रांसफर, पोस्टिंग और अपहरण उद्योग चल रहा था। अब मुख्यमंत्री ने दिशा बदल दी है। अपराधियों को प्रदेश, देश और दुनिया से भी बाहर किया जा रहा है। बहन-बेटियों के प्रति अपराध करने वालों को जान लेना चाहिए कि अब उनकी जेल न बेल होगी, सीधे यमराज के लिए मेल होगी।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के आठ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जीआईसी ऑडिटोरियम में तीन दिवसीय मेले के दूसरे दिन बुधवार को महिला सशक्तीकरण पर आधारित कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। मुंबई से आए कलाकारों ने देश भक्ति गीतों की प्रस्तुति से समा बांधा। विभिन्न योजनाओं की लाभार्थी महिलाओं व बालिकाओं को सांकेतिक चेक, टेबलेट व प्रमाण पत्रों का वितरण किया।
विज्ञापन

राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की लड़कियों को टैबलेट वितरित किए गए। स्वयं सहायता समूह में बैंक सखी डिम्पल, पिंकी, राजश्री को मानदेय दिया गया। डेयरी उत्पादन के लिए 75,000 रुपये की धनराशि का सांकेतिक चेक दिया गया। आयुष्मान जन आरोग्य योजना के अन्तर्गत लक्ष्मी देवी, रेखा व अनिता मिश्रा को आयुष्मान कार्ड प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहे मौजूद

महापौर डॉ. उमेश गौतम, जिलाध्यक्ष भाजपा आंवला आदेश प्रताप सिंह, महानगर अधीर सक्सेना, मीरगंज के विधायक डॉ. डीसी वर्मा, नवाबगंज के विधायक डॉ.एमपी आर्य, अपर पुलिस महानिदेशक रमित शर्मा, मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल, पुलिस महानिरीक्षक डाॅ. राकेश सिंह मौजूद रहे। संचालन डीएम रविंद्र कुमार ने किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed