फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Improvement in operation of trains going towards Punjab and Jammu

Bareilly News: पंजाब, जम्मू की ओर जाने वाली ट्रेनों के संचालन में आज से सुधार

Sun, 01 Oct 2023 01:31 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 01 Oct 2023 01:31 PM IST
सार

रविवार से पंजाब और जम्मू की ओर जाने वाली ट्रेनों का संचालन फिर से सामान्य होने की उम्मीद है। रेलवे ने शनिवार को कई ट्रेनों के पूर्ववत संचालन की  सूचना भी जारी कर दी है। 

विज्ञापन
Improvement in operation of trains going towards Punjab and Jammu
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

पंजाब में तीन दिन से चल रहा किसान और मजदूर संगठनों का रेल रोको आंदोलन शनिवार को समाप्त हो गया। रविवार से पंजाब और जम्मू की ओर जाने वाली ट्रेनों का संचालन फिर से सामान्य होने की उम्मीद है। रेलवे ने शनिवार को कई ट्रेनों के पूर्ववत संचालन की  सूचना भी जारी कर दी है। 

विज्ञापन


किसान आंदोलन की वजह से पंजाब और जम्मू की ओर जाने वाली मुरादाबाद रेल मंडल की 29 ट्रेनें प्रभावित रहीं। 13006 पंजाब मेल, 14632-14631 अमृतसर-देहरादून, 15212 जननायक एक्सप्रेस, 14674 अमृतसर-जयनगर, 18238 अमृतसर-वाराणसी एक्सप्रेस, 13308 गंगासतलुज एक्सप्रेस, 12469 कानपुर सेंट्रल-जम्मूतवी एक्सप्रेस को निरस्त करना पड़ा।
विज्ञापन

  
इस दौरान 14610 श्रीमाता वैष्णोदेवी एक्सप्रेस, 12237 बेगमपुरा एक्सप्रेस, 13151 सियालदाह, 13307 किसान मेल, 15653 लोहित एक्सप्रेस, 12331 हिमगिरी एक्सप्रेस, 12238 जम्मूतवी-वाराणसी एक्सप्रेस, 14617 बनमंखी-अमृतसर एक्सप्रेस, 12317 कोलकाता-अमृतसर एक्सप्रेस, 12470 जम्मूतवी-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस को रूट बदलकर चलाया गया। इसके अलावा 12318 दुर्गियाना एक्सप्रेस, 15933 न्यूतिनसुकिया अमृतसर को आंशिक निरस्त करना पड़ा। शनिवार शाम को किसान आंदोलन समाप्त होने के साथ रेलवे ने सभी ट्रेनों को पूर्ववत चलाने की तैयारी शुरू कर दी है। रविवार से ट्रेनों का पूर्ववत संचालन होने के साथ सोमवार से बरेली में यात्रियों की समस्याएं कम होने लगेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन ट्रेनों के पूर्ववत संचालन की सूचना जारी

अमृतसर से एक अक्तूबर को चलने वाली 04652 अमृतसर-जयनगर स्पेशल ट्रेन और जयनगर से एक अक्तूबर को चलने वाली 04651 जयनगर-अमृतसर स्पेशल ट्रेन, सहरसा से एक अक्तूबर को चलने वाली 15531 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस, जलंधर सिटी से एक अक्तूबर को चलने वाली 22552 जलंधर सिटी-दरभंगा एक्सप्रेस, अमृतसर से दो अक्तूबर को चलने वाली 15532 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस, दरभंगा से 30 सितंबर को चलने वाली 22551 दरभंगा-जलंधर सिटी एक्सप्रेस पूर्ववत का संचालन पूर्ववत कर दिया गया है।

डीआरएम आरके सिंह ने बताया कि पंजाब में किसानो-मजदूरों का रेल रोको आंदोलन समाप्त हो गया है। मंडल की ट्रेनों का संचालन पूर्ववत किया जा रहा है। एक-दो दिन में यात्रियों की समस्या दूर हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed