फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   There will be fresh investigation in the case of fatal attack

Bareilly News: जानलेवा हमले के मामले में नए सिरे से होगी विवेचना

Thu, 13 Feb 2025 02:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
There will be fresh investigation in the case of fatal attack
बरेली। प्रेमनगर थाने से संबंधित घर में घुसकर जानलेवा हमले के मामले में अब नए सिरे से विवेचना की जाएगी। इसके लिए एसएसपी के निर्देश के बाद पुलिस ने कोर्ट से पत्रावली तलब कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

सिद्धार्थ नगर कॉलोनी निवासी सुधांशु पांडेय ने एसएसपी को बताया था कि एक भूमाफिया से उनके पिता ने 2007 में जमीन खरीदी थी। पंजीकृत बैनामा के बाद भी जमीन के भाव बढ़ने पर भूमाफिया की नीयत खराब हो गई। उसने 2019 में उनके पिता व भाइयों पर घर में घुसकर जानलेवा हमले का आरोप लगाकर पुलिस की मिलीभगत से रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। उनके पिता को इससे 11 साल पहले ही पैरालिसिस का अटैक पड़ा था और वह चारपाई पर ही थे, कुछ समय बाद उनका निधन हो गया। इस मामले में विवेचक ने एकपक्षीय जांच की और सभी आरोपियों पर चार्जशीट लगा दी थी। सुधांशु ने साक्ष्यों के साथ शिकायत की तो एसएसपी ने मामले में पुन: विवेचना के आदेश कर दिए हैं। प्रेमनगर थाने के विवेचक अशोक कुमार ने इस मामले में कोर्ट से अनुमति मांगी है। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed