फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   There will be drinking water supply from house to house

Bareilly News: घर-घर होगी पेयजल सप्लाई

Tue, 06 Jun 2023 01:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 06 Jun 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
There will be drinking water supply from house to house
फरीदपुर। कस्बे में जल्द ही घर-घर पेयजल आपूर्ति शुरू की जाएगी। सोमवार को नगर पालिका परिषद की पहली बोर्ड बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। जल्द काम शुरू करने का दावा है। बैठक में सदस्यों ने विकास से जुड़े कुल 200 प्रस्ताव रखे।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद बोर्ड की पहली बैठक सोमवार को 11 बजे शुरू हुई। विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल ने कस्बे में पेयजल सप्लाई का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि कस्बे में सिर्फ एक ही ओवरहेड टैंक है। वह भी खराब पड़ा है। इस वजह से लोगों को हैंडपंप का पानी पीना पड़ रहा है। इस पर सदस्यों ने भी सहमति जताई। बैठक में तीन नए ओवरहेड टैंक बनाने का प्रस्ताव रखा गया। इसे मंजूर कर लिया गया। इसके अलावा सड़कें, जगह-जगह वाटर कूलर और मोहल्लों में स्ट्रीट लाइट लगवाने के प्रस्ताव भी मंजूर हुए। चेयरमैन शराफत जरी वाले, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी डॉ नितिन कुमार गंगवार, आदेश शुक्ला, देवेंद्र सिंह टोनी, संजीव शुक्ला, रानी यादव, राजकुमार, हसीन खां, मोहित सिंह, रंजीत सिंह चौहान, अजीम मियां, राजेश कुमार, तनुज शुक्ला समेत 23 सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन

----
गड्ढामुक्त होंगी सड़कें
सिरौली। नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में सोमवार को विकास से जुड़े छह प्रस्तावों को मंजूरी मिली। नगर पंचायत अध्यक्ष चमन सकलैनी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सदस्य पूजा कोरी ने नगर की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने, आंवला चौराहे का सुंदरीकरण और पेयजल आपूर्ति दिन में तीन बार कराने का प्रस्ताव रखा। इसको मंजूरी दे दी गई। शिशुपाल सिंह चौहान ने साफ-सफाई न होने का मुद्दा उठाया। इस पर अध्यक्ष ने आउटसोर्सिंक कंपनी का ठेका निरस्त करने की बात कही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

----

बोर्ड बैठक में 115 विकास कार्यों को मिली मंजूरीबिशारतगंज। नगर पंचायत के नवनिर्वाचित बोर्ड की सोमवार को पहली बैठक हुई। बैठक में विकास से जुड़े 115 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

धार्मिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने, पश्चिमी रेलवे क्रॉसिंग से पूर्वी रेलवे क्रॉसिंग तक इफको कॉलोनी होते हुए जल निकासी के लिए नाला निर्माण का प्रस्ताव मंजूर हुआ। बैठक में तय हुआ कि इस नाले को चाड़पुर मार्ग पर बने नाले से जोड़ा जाएगा। प्राचीन ओमकारेश्वर मंदिर, वार्ड 12 में मकबरे एवं जामा मस्जिद के सामने वाले कुएं का सुंदरीकरण कराने पर भी सहमति बनी। नगर की सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने पर चर्चा की गई। विधायक प्रतिनिधि रामवीर सिंह भदौरिया, चेयरमैन मोहम्मद ताज लाल मियां, सभासद नीतू गौतम, माया देवी, कदीर अहमद, रमेश यादव, कमालुद्दीन मंसूरी, बबलू मौर्य आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed