फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   There will be a title clash between Army Public School Senior Wing and DPS

Bareilly News: आर्मी पब्लिक स्कूल सीनियर विंग और डीपीएस के बीच होगी खिताबी भिड़ंत

Sat, 19 Apr 2025 02:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
There will be a title clash between Army Public School Senior Wing and DPS
बरेली। श्रीराम मूर्ति मेमोरियल इंटर स्कूल फुटबाॅल टूर्नामेंट में शुक्रवार को सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। आर्मी पब्लिक स्कूल सीनियर विंग और डीपीएस बरेली की टीम ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। शनिवार को दोनों टीमों के बीच खिताबी भिड़ंत होगी।
विज्ञापन

पहला सेमीफाइनल मुकाबला एकतरफा रहा। आर्मी पब्लिक स्कूल सीनियर विंग ने चाइल्ड केयर को 5-0 से मात दी। आर्मी स्कूल की ओर से आयुष शर्मा, आर्यन सिंह ने एक-एक और हर्षित ने दो गोल किए। मैच के 19वें मिनट में चाइल्ड केयर के खिलाड़ी एक आत्मघाती गोल भी कर बैठे।
विज्ञापन

दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में डीपीएस बरेली की टीम ने एयरफोर्स स्कूल की टीम को 2-0 से पराजित किया। मैच के अंतिम क्षणों में डीपीएस के अजीज और इशांत ने एक-एक गोल कर अपनी टीम को जीत दिलाई। इस दौरान एसआरएमएस ट्रस्ट के सचिव आदित्य मूर्ति, बरेली फुटबाल संघ के सचिव मून रॉबिंसन, उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह देवलिया, आयोजन समिति के सेक्रेटरी डाॅ. सोवन मोहंती, नितिन सक्सेना, शंकरपाल, कामरान असरफ, कोच एसपी सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed