फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   There will be a cleanliness school in every ward, awareness campaign will be run

Bareilly News: हर वार्ड में होगी स्वच्छता की पाठशाला, चलेगा जागरूकता अभियान

Mon, 01 Sep 2025 02:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
There will be a cleanliness school in every ward, awareness campaign will be run
बरेली। स्वच्छ भारत मिशन के तहत अब हर वार्ड में स्वच्छता की पाठशाला लगाई जाएगी। इसमें नगर निगम आमजनों को भी अपने साथ जोड़ेगा। इसके लिए शहर के सभी 80 वार्डाें में कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी और नगर निगम जागरूकता अभियान भी चलाएगा। वहीं सफाई कर्मचारियों के साथ-साथ शहर के नागरिकों को भी प्रशिक्षण देने का काम नगर निगम करेगा।
विज्ञापन

इस योजना के तहत सफाई कर्मचारियों को घर-घर कूड़ा संग्रहण के दौरान सूखा और गीला कूड़ा अलग-अलग लेने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।कार्यशालाओं में नए उपकरणों के उपयोग और रिपोर्टिंग सिस्टम पर भी जानकारी दी जाएगी। स्कूल, कॉलेज, मोहल्ला समितियां, व्यापारिक संगठन और स्थानीय निवासी खुद सफाई अभियान में भाग लेंगे। इसके लिए एनजीओ, सामाजिक संस्थाएं और स्वयंसेवियों की मदद ली जाएगी। इसमें सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स की मदद ली जाएगी। इसके अलावा इन्हें नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर के तौर पर योजना से जोड़ा जाएगा। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि जनता जब तक खुद सफाई की जिम्मेदारी नहीं समझेगी, तब तक मिशन पूरा नहीं होगा। इसके लिए सभी वर्गाें को साथ आना होगा, वहीं प्रचार प्रसार के लिए मीडिया और सोशल मीडिया दोनों ही इसमें अहम भूमिका में नजर आएंगे, जिससे कमियां दूर होंगी और अभियान सफल होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed