फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   There were only a handful of children at the school, and they couldn't even recite the multiplication tables.

Bareilly News: स्कूल में गिनती के बच्चे, पहाड़ा भी नहीं सुना सके

Thu, 30 Jul 2026 01:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 30 Jul 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
There were only a handful of children at the school, and they couldn't even recite the multiplication tables.
बरेली। बीएसए डॉ. विनीता ने बुधवार को भोजीपुरा क्षेत्र के पुन्नापुर, खतौला गनपतराय और विवियापुर चौधरी के प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। कई स्कूलों में बेहद कम बच्चे मिले। जो बच्चे मिले भी, उनका शैक्षिक स्तर काफी निम्न पाया गया। बच्चे तीन का पहाड़ा भी नहीं सुना सके। बीएसए ने दो विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों का वेतन रोकने के साथ ही स्टाफ से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

बीएसए ने बताया कि सुबह 8:50 बजे जब वह प्राथमिक विद्यालय पुन्नापुर पहुंचीं तो रसोईघर पर ताला लटका मिला। परिसर में झाड़ियां दिखीं। नामांकित 58 विद्यार्थियों के सापेक्ष मौके पर केवल 25 छात्र-छात्राएं ही उपस्थित मिले। ग्रामीणों ने शिक्षकों के समय पर न आने की बात कही। यहां स्टाफ का स्पष्टीकरण तलब करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

सुबह 9:09 बजे प्राथमिक विद्यालय खतौला गनपतराय में कक्षाओं के सामने टूटा हुआ फर्नीचर और कबाड़ पड़ा मिला। बालिका शाैचालय का दरवाजा टूटा हुआ था। खिड़की से जाली भी गायब थी। सुबह 7:30 से 9:00 बजे तक कक्षाओं में बच्चों से कोई लिखित कार्य नहीं कराया गया। कक्षा तीन की एक छात्रा को तीन का पहाड़ा तक याद नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह 9:35 बजे प्राथमिक विद्यालय विवियापुर चौधरी में नामांकित 101 बच्चों के मुकाबले 77 बच्चे उपस्थित थे। इनमें से एक भी बच्चा यूनिफाॅर्म में नहीं मिला। ब्लैक बोर्ड पर मंगलवार अंकित मिला। बीएसए डॉ. विनीता ने बताया कि व्यवस्थाओं में सुधार होने तक पुन्नापुर और खताैला गनपतराय के प्रधानाध्यापकों का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed