{"_id":"662aedaa9c27d039c90b3a97","slug":"there-was-theft-in-the-temple-of-golu-devta-by-the-vicious-people-of-the-village-baheri-news-c-124-1-sbly1010-101970-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: गोलू देवता के मंदिर में गांव के ही शातिरों की थी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: गोलू देवता के मंदिर में गांव के ही शातिरों की थी चोरी
Fri, 26 Apr 2024 05:26 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Fri, 26 Apr 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
भोजीपुरा। एक सप्ताह पहले सुरला गांव में गोलू देवता मंदिर में हुई चोरी का पुलिस तो खुलासा नहीं कर सकी पर हिस्सा बंटवारे के विवाद में मारपीट के बाद एक आरोपी ने खुद हकीकत बता दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। अन्य की तलाश की जा रही है।
मंदिर के सरबराकर डॉ. महेंद्र कुमार सक्सेना ने बताया कि 18 अप्रैल की रात चोर मंदिर से चार बड़े घंटे, एक बोरी छोटी घंटियां और दानपात्र में रखे रुपये चोरी कर ले गए थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली लेकिन खुलासे के लिए कुछ नहीं किया। इधर, हिस्सा बंटवारे को लेकर एक चोर का साथियों से विवाद हो गया। उसने मंदिर के पुजारियों व गांव वालों के सामने सभी चोरों के नाम खोल दिए। गांव वालों ने उसकी वीडियो बनाकर वायरल कर दी। आरोपी ने बताया कि जब वह शिकायत करने के लिए थाने जा रहा था तो साथियों ने लाठी-डंडों से उसकी पिटाई की।
मंदिर के निर्माता डॉ. महेंद्र सक्सेना ने भोजीपुरा के प्रभारी निरीक्षक जगत सिंह को कॉल कर सूचना दी। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। बाकी चोरों की तलाश में पुलिस जुट गई है। महेंद्र कुमार सक्सेना ने बताया कि चोरी में पांच लोग शामिल थे। इनमें चार गांव सुरला के ही थे। प्रभारी निरीक्षक जगत सिंह ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।