फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   There was no power cut on Rakshabandhan

Bareilly News: रक्षाबंधन पर नहीं हुई बिजली कटौती

Sun, 10 Aug 2025 02:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
There was no power cut on Rakshabandhan
बरेली। रक्षाबंधन पर नो ट्रिपिंग का शहरवासियों को तोहफा मिला। इस दौरान शहर में सिर्फ 16 शिकायतें ही दर्ज हुईं, वह भी लोकल फाल्ट की, जिनके तहत एक से दो घंटे में आपूर्ति सुचारू हो गई।
विज्ञापन

ट्रिपिंग की समस्या लोड के कारण सबसे अधिक रहती हैं और 30 प्रतिशत शिकायतें ट्रिपिंग की रहती है। वहीं दूसरी ओर एक फेज ना आने, अघोषित कटौती को मिलाकर लिखित और फोन पर प्रतिदिन अनुमन 122 से अधिक शिकायतें दर्ज होती हैं। इनको भी दुरूस्त करने में बिजली निगम के पसीने छूट जाते हैं। मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश के मुताबिक जिला प्रशासन के निर्देश पर शहर को नो ट्रिपिंग के तहत बिजली आपूर्ति कराई गई है। शनिवार को महज 16 शिकायतें दर्ज हुईं, इनमें सभी लोकल फाल्ट की रहीं हैं। संवाद
विज्ञापन

-------------------
फतेहगंज पूर्वी व फरीदपुर का मुख्य अभियंता ने किया निरीक्षण
शनिवार को मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश ने फतेहगंज पूर्वी व फरीदपुर क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान एक्सईएन, एसडीई और अवर अभियंता को फरीदपुर से फतेहगंज पूर्वी को फुट पेट्रोलिंग एवं ट्री ब्रांच ट्रेनिंग बढ़ाने के निर्देश दिए। वहीं उपभोक्ताओं के साथ अच्छा व्यवहार कर उनकी समस्याओं का निराकरण समय से करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed