{"_id":"67fc263df7d6a162b80be74e","slug":"there-was-chaos-and-the-staff-was-also-absent-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-852-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अव्यवस्थाओं का मेला, स्टाफ भी रहा नदारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अव्यवस्थाओं का मेला, स्टाफ भी रहा नदारद
विज्ञापन
जाम प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर मरीज देखते हुए एवं गंदगी के फोटो
जगह-जगह आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में दिखी अव्यवस्थ
बरेली। जगह-जगह रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में लापरवाही देखने को मिली। कहीं मूलभूत सुविधाओं का अभाव रहा तो कहीं नदारद स्टाफ नदारद मिलीं। कुछ केंद्र पर मरीज पहुंचे, जिसमें से अधिकतर बुखार व मौसमी बीमारी से पीड़ित मिले, जबकि कुछ केंद्र ऐसे रहे, जहां दस से भी कम संख्या में मरीज पहुंचे। बेहतर सुविधाओं के अभाव में कुछ केंद्रों के परिसर दोपहर में खाली दिखाई दिए। ब्यूरो
--
पीएचसी जाम में पसरी गंदगी, टूटी मिली चहारदीवारी
मीरगंज/आंवला। क्षेत्र के गांव जाम स्थित पीएचसी में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 45 मरीज देखे गए। इसमें 25 मरीज बुखार से पीड़ित मिले। हालांकि यहां अव्यवस्थाओं का आलम रहा।
स्वास्थ्य केंद्र में चारों ओर गंदगी फैली थी। शौचालय बेहद गंदे थे। चहारदीवारी टूटी हुई मिली। नल खराब और फर्श भी जगह-जगह से टूटा मिला। डॉ. रोहन दिवाकर ने बताया कि उनकी इमरजेंसी ड्यूटी सीएचसी मीरगंज में लगी थी। इस कारण वह इसमें पहुंच नहीं सके।
विज्ञापन
इधर, आंवला केप्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 18 पुरुष, 13 महिलाएं एवं 09 बच्चों सहित कुल 40 मरीज पहुंचे। यहां बुखार से पीड़ित छह मरीजों की मलेरिया की जांच भी कराई गई। संवाद--
फरीदपुर अर्बन हॉस्पिटल पर 35 मरीज पहुंचे
फरीदपुर। फरीदपुर अर्बन हॉस्पिटल पर लगे मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में स्टाफ नर्स गैरहाजिर रहीं। अर्बन हॉस्पिटल पर फार्मासिस्ट पुष्पेंद्र यादव, लैब टेक्नीशियन मुजीब अली, सपोर्ट स्टाफ सुदर्शन यादव व सतीश कुमार मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में तो थे, लेकिन स्टाफ नर्स आरती व ममता सिंह नहीं पहुंची, वह गैरहाजिर रहीं। अर्बन हॉस्पिटल पर 35 मरीज पहुंचे। वही, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को लगे मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 157 मरीज देखे गए। स्वास्थ्य मेले में बुखार से पीड़ित ज्यादा मरीज पहुंचे। संवाद
--
मात्र छह मरीज पहुंचे
भमोरा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भमोरा पर रविवार को लगे आरोग्य मेले में मात्र 6 मरीज पहुंचेए जो खांसीए जुकाम, बुखार के थे। सीएचसी पर डॉ. मनजीत सिंह, डॉ. विकल्प चौहान आदि रहे। संवाद
--
मझगवां सीएचसी सहित अतिरिक्त पीएचसी पर 123 रोगी पहुंचे
बिशारतगंज। मझगवां सीएचसी सहित अतिरिक्त पीएचसी में लगे आरोग्य मेले में बुखार, खांसी व त्वचा रोगियों की संख्या अधिक रही। मझगवां सीएचसी पर 32, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गैनी में 29, वरा सिरसा में 21, कंधरपुर में 18, बड़ा गांव एपीएचसी पर 23 रोगी पहुंचे। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सुशील कुमार गुप्ता ने बताया कि आरोग्य मेले में पहुंचे रोगियों में बुखार व खांसी के रोगियों की संख्या अधिक रहीं। संवाद
विज्ञापन
बरेली। जगह-जगह रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में लापरवाही देखने को मिली। कहीं मूलभूत सुविधाओं का अभाव रहा तो कहीं नदारद स्टाफ नदारद मिलीं। कुछ केंद्र पर मरीज पहुंचे, जिसमें से अधिकतर बुखार व मौसमी बीमारी से पीड़ित मिले, जबकि कुछ केंद्र ऐसे रहे, जहां दस से भी कम संख्या में मरीज पहुंचे। बेहतर सुविधाओं के अभाव में कुछ केंद्रों के परिसर दोपहर में खाली दिखाई दिए। ब्यूरो
पीएचसी जाम में पसरी गंदगी, टूटी मिली चहारदीवारी
मीरगंज/आंवला। क्षेत्र के गांव जाम स्थित पीएचसी में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 45 मरीज देखे गए। इसमें 25 मरीज बुखार से पीड़ित मिले। हालांकि यहां अव्यवस्थाओं का आलम रहा।
विज्ञापन
स्वास्थ्य केंद्र में चारों ओर गंदगी फैली थी। शौचालय बेहद गंदे थे। चहारदीवारी टूटी हुई मिली। नल खराब और फर्श भी जगह-जगह से टूटा मिला। डॉ. रोहन दिवाकर ने बताया कि उनकी इमरजेंसी ड्यूटी सीएचसी मीरगंज में लगी थी। इस कारण वह इसमें पहुंच नहीं सके।
विज्ञापन
इधर, आंवला केप्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 18 पुरुष, 13 महिलाएं एवं 09 बच्चों सहित कुल 40 मरीज पहुंचे। यहां बुखार से पीड़ित छह मरीजों की मलेरिया की जांच भी कराई गई। संवाद