फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   There was a flood of reverence on the birthday of Sant Baba Sukhdev

संत बाबा सुखदेव के जन्मदिवस पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

Tue, 18 Jan 2022 06:03 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 06:03 PM IST
विज्ञापन
There was a flood of reverence on the birthday of Sant Baba Sukhdev
शाहजहांपुर के गुरुद्वारा कुटिया साहिब में संतबाबा सुखदेव महाराज की जयंती पर सबद कीर्तन को सुनती - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। गुरुद्वारा कुटिया साहिब के संस्थापक संत बाबा सुखदेव महाराज का जन्मदिवस अपार श्रद्धा के साथ मनाया गया। जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 11 दिन से आरम्भ श्री सुखमनी साहिब के पाठों की लड़ी का मंगलवार को समापन हो गया। दो दिन से चल रहे अखंड पाठ साहिब की समाप्ति हुई।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह से ही कुटिया साहिब में संगत का पहुंचना शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने गुरुग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेका। चमकौर साहिब से विशेष रूप आए गुलाब सिंह ने गुरवाणी के शबद कीर्तन किए। सिख धर्म में संतों के महत्व पर प्रकाश डाला। गुरुद्वारा श्री शीश गंज से पधारे अंग्रेज सिंह ने गुरु महिमा का वर्णन किया।
विज्ञापन

इस दौरान कुटिया साहिब के संरक्षक राजेंद्र सिंह ने संत सुखदेव सिंह के समाज सुधार के कार्यों को अभिनंदन योग्य बताया। भयंकर ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं के श्रद्धा देखने लायक थी। लंगर सेवा में संगत ने योगदान किया। इस दौरान हरभजन सिंह परुथी, रणजीत सिंह बग्गा, जसवीर सिंह कोमल, अरविंदर सिंह, परमवीर सिंह, गुर दीप सिंह, नवनीत कौर, पूरन सिंह, हरनाम सिंह आदि का मौजूद रहे।

शाहजहांपुर के गुरुद्वारा कुटिया साहिब में संतबाबा सुखदेव महाराज की जयंती पर फूलों से सजा गुरुग्

शाहजहांपुर के गुरुद्वारा कुटिया साहिब में संतबाबा सुखदेव महाराज की जयंती पर फूलों से सजा गुरुग्- फोटो : SHAHJAHANPUR

शाहजहांपुर के गुरुद्वारा कुटिया साहिब में संतबाबा सुखदेव महाराज की जयंती पर सबद कीर्तन करता राग

शाहजहांपुर के गुरुद्वारा कुटिया साहिब में संतबाबा सुखदेव महाराज की जयंती पर सबद कीर्तन करता राग- फोटो : SHAHJAHANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed