{"_id":"67d1e595712953658d0397c0","slug":"there-was-a-fierce-fight-between-two-parties-two-arrested-bareilly-news-c-124-1-sbly1010-103888-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई, दो हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई, दो हिरासत में
विज्ञापन
बहेड़ी। मंगलवार की रात को नैनीताल रोड पर एक ही समुदाय के दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इससे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख आरोप भागने लगे, जिसमें दो को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
मंगलवार की रात करीब 11 बजे नैनीताल रोड में बाजार में लोग खरीदारी करने में जुटे थे। भीड़ से खचाखच नैनीताल रोड पर एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। अफरा-तफरी के बीच पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को दौड़ा लिया। इंस्पेक्टर संजय तोमर भी अतिरिक्त पुलिस बल लेकर बाजार के दूसरी ओर से मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दो लोगों को हिरासत में लिया है।
इंस्पेक्टर संजय तोमर ने बताया कि मामले में सीसीटीवी फुटेज बरामद किए गए हैं। हंगामा करने वालों की तस्दीक करने के बाद सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। त्योहारों के बीच इस तरह का माहौल पैदा करने वाले बक्शे नहीं जाएंगे। संवाद