फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   There was a commotion about the attempted kidnapping of a married woman, and the matter reached the police station.

Bareilly News: विवाहिता के अपहरण की कोशिश का शोर, थाने पहुंचा मामला

Wed, 08 Oct 2025 02:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
There was a commotion about the attempted kidnapping of a married woman, and the matter reached the police station.
पुलिस ने दूसरे समुदाय के युवक को हिरासत में लिया
विज्ञापन


फतेहगंज पश्चिमी। क्षेत्र के एक गांव से दूसरे समुदाय के लोग विवाहिता को हथियारों के बल पर ले गए। विरोध कर रहे विवाहिता के परिजनों की पिटाई की गई। पुलिस ने महिला को तलाश कर एक युवक को भी हिरासत में ले लिया है।

भोजीपुरा के एक गांव निवासी वृद्ध महिला ने थाना प्रभारी अभिषेक सिंह को बताया कि उनकी बहन की शादीशुदा नातिन को दो माह पहले गांव का ही दूसरे समुदाय का युवक ले गया था। प्रताड़ित करने पर नातिन सोमवार शाम उनके पास आ गई। उसने गलती स्वीकार कर कहीं और रिश्ता करने की बात कही। रात साढ़े नौ बजे दूसरे समुदाय का युवक अपने भाई और परिजनों के साथ अवैध हथियार, तलवार लेकर उनके घर में घुस आया। ये लोग जबरदस्ती उनकी नातिन को ले जाने लगे। विरोध करने पर उन लोगों के साथ भी मारपीट की। महिला ने मंगलवार सुबह पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने युवती को खोज निकाला, लेकिन युवती ने अपहरण से इन्कार कर दिया। संवाद
विज्ञापन

--
युवती ने परिजनों पर लगाया पीटने का आरोप

थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक कुमार ने बताया कि युवती का अपहरण नहीं हुआ बल्कि वह खुद गई। युवती ने अपनी दादी पर ही पीटने का आरोप लगाया है। वह अपने पति की हरकतों से परेशान होकर तीन साल से अलग रह रही है। युवक उसका पड़ोसी है। उसे उसने खुद बुलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed