फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   There used to be riots in SP government, goons are in jail in BJP: Swatantra Dev

सपा सरकार में दंगे होते थे, भाजपा में गुंडे जेल की हवा खा रहे : स्वतंत्र देव

Tue, 08 Feb 2022 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
There used to be riots in SP government, goons are in jail in BJP: Swatantra Dev
There used to be riots in SP government, goons are in jail in BJP: Swatantra Dev
नवाबगंज। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सोमवार दोपहर नवाबगंज में श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज में आयोजित सभा में कहा कि भाजपा सरकार ने गुंडे, माफिया और तस्करों के अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलवाकर कानून व्यवस्था का राज कायम किया है।
विज्ञापन

भाजपा सरकार ने कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाकर तिरंगा फहराया है। कहा कि सपा सरकार में प्रदेश में गुंडों, तस्करों का बोलबाला था। सपा सरकारों में बम फटते थे, दंगा फसाद होते थे, लेकिन भाजपा सरकार में गुंडे जेल की हवा खा रहे हैं। भाजपा सरकार ने गरीबों को छत दी है और यह अभियान थमने वाला नहीं है। हर गरीब के सिर पर छत होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोराना काल में जब लोग भूखे प्यासे घरों में तड़प रहे थे उस समय यह लोग कहां थे। भाजपा सरकार ने लोगों को भोजन और स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराईं। भाजपा सरकार हमेशा से गरीब, मजदूर, किसान, व्यापारियों की मददगार रही है। सभा के बाद उन्होंने भाजपा प्रत्याशी डॉ. एमपी आर्य के साथ नवाबगंज में जनसंपर्क कर पत्रक वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद गुलशननगर निवासी दलित अनिल कुमार के घर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भोजन किया। इसके बाद में वह अपने काफिला के साथ बरेली रवाना हो गए। इस दौरान डॉ. एके गंगवार, डॉ. मीनाक्षी गंगवार, जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, रविंद्र सिंह राठौर, भुजेंद्र गंगवार, वीरेंद्र सिंह गंगवार, विनोद गुप्ता, वीरपाल, मनोज दिवाकर, नीरू सागर, विमला शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed