फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   There is no trace of GRP constable's pistol, details of passengers are being collected from PNR.

Bareilly News: जीआरपी सिपाही की पिस्टल का सुराग नहीं, पीएनआर से जुटा रहे यात्रियों का ब्योरा

Wed, 13 Dec 2023 01:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 13 Dec 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
There is no trace of GRP constable's pistol, details of passengers are being collected from PNR.
बरेली। शहीद एक्सप्रेस से जीआरपी के हेड कांस्टेबल की पिस्टल चोरी होने के मामले में ढाई महीने बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। जीआरपी अब पीएनआर नंबर के जरिये उस दिन ट्रेन में यात्रा कर रहे लोगों का ब्योरा जुटा रही है। लखनऊ से लेकर मुरादाबाद तक जांच चल रही है। अब तक 20 से ज्यादा लोगों से पूछताछ भी की जा चुकी है, लेकिन कामयाबी हाथ नहीं लगी है।
विज्ञापन

21 सितंबर को 14673 शहीद एक्सप्रेस में लखनऊ से मुरादाबाद के बीच स्क्वॉड में जीआरपी थाना चारबाग के हेड कांस्टेबल सुरजीत प्रताप सिंह और सिपाही विनय कुमार सोनकर की तैनाती थी। इस दौरान हेड कांस्टेबल सुरजीत प्रताप सिंह की पिस्टल और 10 कारतूस चोरी हो गए थे। ट्रेन के मुरादाबाद पहुंचने पर सुरजीत प्रताप सिंह ने वहां जीआरपी थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि पिस्टल बरेली में कैंट स्टेशन के पास गुम हुई थी। ऐसे में मामले की विवेचना मुरादाबाद से बरेली भेज दी गई।
विज्ञापन

एसपी जीआरपी आशुतोष शुक्ला ने बताया कि उस दिन ट्रेन में यात्रा कर रहे लोगों का ब्योरा जुटाया गया है। कुछ यात्रियों से पूछताछ भी की गई है। हो सकता है कि सिपाही की गलती से पिस्टल कहीं गिर गई हो। फिलहाल, मामले में जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed