फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   There is no arrangement to protect from heat nor adequate fodder

Bareilly News: न गर्मी से बचने के इंतजाम न पर्याप्त चारे की व्यवस्था

Sun, 15 Jun 2025 02:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
There is no arrangement to protect from heat nor adequate fodder
अलीगंज। दुग्ध एवं पशुधन कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह के विधानसभा क्षेत्र के गोशालाओं में गोवंशों की हालत ठीक नहीं है। यहां गर्मी व धूप से बचने के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं तो कहीं चारे, नहलाने के पानी की व्यवस्था तक नहीं है।
विज्ञापन

इन अव्यवस्थाओं के चलते गोवंश बीमार हो रहे हैं। इनमें से सबसे ज्यादा चिंताजनक स्थिति अंतपुर गांव की है। यहां कई गोवंश बीमार हैं, लेकिन यहां किसी की नजर नहीं है।
विज्ञापन

मझगवां ब्लॉक की ग्राम पंचायत नौहारा की मजरा प्रहलादपुर की गोशाला के अलावा अंतपुर, अतरछेणी सहित नौ गोशालाओं में अभी तक गोवंशों को धूप और गर्मी से बचाने के इंतजाम नहीं किए गए हैं। तेज धूप के बावजूद गोवंश एक ही खूंटे पर 24 घंटे बंधा रहता है। गोवंश के घूमने, नहलाने, चारा आदि के लिए कोई इंतजाम नहीं हैं। इसके चलते गोवंश कुपोषण के शिकार हो रहे हैं। अंतपुर गोशाला में दो गोवंश कमजोरी के चलते जमीन से उठ तक नहीं पा रहे हैं। यहीं हाल अन्य गोशालाओं में बंधे गोवंशों का भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रहलादपुर गांव में मंत्री धर्मपाल सिंह ने गोवर्धन पूजा वाले दिन गोशाला का उद्घाटन करते हुए कहा था कि यहां की गोशाला से मिलने वाला दूध गांव के जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त में दिया जाएगा, लेकिन हकीकत ये है कि गोशाला खुलने से अब तक गांव के किसी भी बच्चे को मुफ्त का दूध नसीब नहीं हो पा रहा है।

क्योंकि यहां गोवंशों को पर्याप्त मात्रा में चोकर नसीब नहीं हो पा रहा है। यहां चार केयर टेकरों को तीन महीनों से वेतन तक नहीं मिल पाया है। इस गोशाला के लिए लगभग डेढ़ किलोमीटर तक कच्चा रास्ता है।
हल्की सी बरसात में इस रास्ते पर पैदल चलना भी दुश्वार हो जाता है। यही हाल अनुरुद्धपुर, अतरछेड़ी आदि गोशालाओं का भी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed