{"_id":"66ad7104694d44b90206e057","slug":"there-is-an-order-of-24-hours-in-the-city-and-18-hours-in-the-countrysideelectricity-is-available-for-six-to-seven-hours-people-are-wasting-electricity-bareilly-news-c-123-1-sbly1002-123461-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नगर में 24 तो देहात में 18 घंटे के आदेश....बिजली मिल रही छह से सात घंटे, पसीना बहा रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नगर में 24 तो देहात में 18 घंटे के आदेश....बिजली मिल रही छह से सात घंटे, पसीना बहा रहे लोग
Sat, 03 Aug 2024 05:21 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 03 Aug 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
चटकी सपोट रखा ट्रांसफार्मर। संवाद
बदायूं। शासन की ओर से नगर में 24 तो देहात में 18 घंटे बिजली सप्लाई के निर्देश हैं। लेकिन जिले के लोगों को छह से सात घंटे ही बिजली आपूर्ति मिल पा रही है। अधिक समय ट्रिपिंग और फॉल्ट जोड़ने में जा रहा है। जिले में बिजली को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। बिजली विभाग के अधिकारी कर्मचारियों की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे हैं। कर्मचारी समय से काम नहीं कर रहे हैं। ऐसे में काम बाधित हो रहा है। पूरे जिले इस समस्या से उपभोक्ता परेशान हैं।
लो-वोल्टेज की बनी हुई है समस्या
सैदपुर। सब स्टेशन नया बनाया गया है और लोड भी अधिक नहीं है। इसके बाद भी कर्मचारियों की मनमानी से कस्बे से लेकर गांवों तक अघोषित विद्युत कटौती, लो वोल्टेज, ट्रिपिंग के कारण भीषण गर्मी के मौसम में लोग पसीना बहाने को मजबूर हैं। कटौती का आलम यह है कि कभी फाॅल्ट के नाम पर कभी चेकिंग अभियान के नाम पर बिजली कटौती की जा रही है। इसके अलावा लो वोल्टेज का सीधा प्रभाव उपभोक्ताओं के विद्युत संचालित उपकरण पर पड़ रहा है। जेई रामस्वरूप का कहना है कि जो बिजली ऊपर से मिल रही है उसकी आपूर्ति सभी फीडर पर की जा रही है।संवाद
सपोट चटकी, कभी भी गिर सकता है ट्रांसफार्मर
बगरैन। कस्बे में ओपी इंटर कॉलेज के पास रखे ट्रांसफार्मर से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इसके बराबर से ही स्कूल के बच्चे आते-जाते हैं। जिस सपोर्ट पर वह रखा है वह चटक गई है। शिकायत के बाद भी विभाग ने इस ओर ध्यान नहीं दिया है। संवाद
विज्ञापन
24 घंटे से आधा कस्बा अंधेरे में, कर्मचारी नहीं बदल रहे केबल
फैजगंज। कस्बे में बिजली लाइन का केबल बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे फुंक गया है, जिसके बाद से आधा नगर अंधेरे में है। 24 घंटे बीत जाने के बाद भी विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया है। आरोप है कि कर्मचारी केबल बदलने के नाम पर रुपये की मांग कर रहे हैं। रुपये के अभाव में केबल ठीक करने तक नहीं आ रहे हैं। हर घंटे पर फॉल्ट होने से लोगों काे पसीना बहाने को मजबूर कर दिया है। पांच हजार की आबादी प्रभावित है।