फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   There has been no electricity in 200 villages for three days, broken power lines have increased the problem

Bareilly News: तीन दिन से 200 गांव में नहीं आई बिजली, टूटी लाइन ने बढ़ाई परेशानी

Wed, 18 Jun 2025 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
There has been no electricity in 200 villages for three days, broken power lines have increased the problem
मीरगंज। देहात क्षेत्र के करीब 200 गांव तीन रातों से अंधेरे में डूब गए। यहां पिछले 60 घंटों से बिजली संकट बरकरार है। शनिवार को तेज आंधी और बारिश के चलते 33 हजार केवीए की हाईटेंशन लाइन के दो बड़े पोल गिर गए थे, जिसके बाद से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए बिजली निगम ने कस्बे की लाइन से कुछ गांवों को अस्थाई तौर पर बिजली देने की कोशिश की, लेकिन वह भी सफल नहीं हो सकी। हालांकि बिजली निगम ने टूटे खंभों व हाईटेंशन लाइन को ठीक करने का काम युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


इधर, बीडीएम पब्लिक स्कूल के ऊपर से गुजर रही 11 हजार केवीए की लाइन का तार टूटने से बड़ा हादसा होते-होते बच गया। टूटे तार से निकली चिंगारी से आसपास के कई पेड़ झुलस गए। गनीमत रही कि स्कूल में कर्मचारी मौजूद नहीं थे। क्षेत्रीय अवर अभियंता (जेई) सोम प्रकाश ने बताया कि गिरे हुए खंभों को लगाने का काम युद्धस्तर पर जारी है। जैसे ही पोल लग जाएंगे, बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन

--
लो वोल्टेज की समस्या, लोग परेशान

फरीदपुर। कस्बे के मोहल्ला साहूकारा के लोगों ने फरीदपुर विधायक को बिजली की समस्या को लेकर एक ज्ञापन सौंपा है। इसमें बताया कि साहूकारा मोहल्ले में पिछले डेढ़ महीने से लो वोल्टेज की समस्या है। हर पांच मिनट में वोल्टेज अप-डाउन होते रहते हैं l इससे सभी साहूकारावासी परेशान हैं। ज्ञापन का तुरंत संज्ञान लेते हुए फरीदपुर विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल ने बरेली विद्युत वितरण खंड द्वितीय को पत्र लिखकर 400 केवीए के ट्रांसफार्मर के साथ एक और 250 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाने के लिए कहा है। वहीं, कस्बे में 24 घंटे में से केवल आठ घंटे ही बिजली आपूर्ति मिल रही है। ज्ञापन देने वालों में अतीश अग्रवाल, गिरीश अग्रवाल, हर्षित अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, विपुल अग्रवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed