फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   There are no confirmed tickets in regular trains, most of the special trains are running empty

Bareilly News: नियमित में कन्फर्म टिकट नहीं, खाली दौड़ रहीं ज्यादातर विशेष ट्रेनें

Wed, 07 May 2025 03:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 03:08 AM IST
विज्ञापन
There are no confirmed tickets in regular trains, most of the special trains are running empty
बरेली। एक ओर ठसाठस होने के कारण नियमित ट्रेनों में कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा वहीं, दूसरी ओर ज्यादातर विशेष ट्रेनों में सीटें खाली हैं। गोरखपुर में चल रहा मेगा ब्लॉक खत्म होने के बाद निरस्त चल रहीं 24 ट्रेनों का संचालन शुरू होने के साथ यह ट्रेनें भी फुल हो गई हैं। रेलवे अब तक बरेली होते हुए 60 विशेष ट्रेनों की समय सारिणी जारी कर चुका है। इनमें 24 का संचालन शुरू हो गया है। ज्यादातर विशेष ट्रेनों में सीटें खाली हैं।
विज्ञापन

स्कूल-कॉलेजों में गर्मियों की छुट्टियां 15 मई से शुरू हो जाएंगी। एक माह की छुट्टियों के दौरान ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव बढ़ जाता है। छुट्टियों में पर्यटन स्थलों की सैर और धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए लोग पहले से योजना बनाने के साथ परेशानी से बचने के लिए कन्फर्म टिकट भी ले लेते हैं।
विज्ञापन

इस कारण ज्यादातर नियमित ट्रेनों में जून के दूसरे सप्ताह तक कन्फर्म टिकट नहीं है। बरेली से दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, जम्मू और पूर्वांचल व बिहार होते हुए आने-जाने वाली ट्रेनों पर ज्यादा दबाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डबल डेकर एक्सप्रेस को छोड़ दें तो बरेली से दिल्ली-लखनऊ तक के लिए भी एक सप्ताह से पहले कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा। नियमित ट्रेनों में सीटें फुल होने के बाद अब विशेष ट्रेनों में टिकट बुकिंग तेज हो रही है, इसके बाद भी ज्यादातर विशेष ट्रेनों में जून के दूसरे सप्ताह तक सीटें उपलब्ध हैं। संवाद

-----------
इन विशेष ट्रेनों में बंपर सीटें खाली
04504-03 चंडीगढ़-पटना, 04302-01 योग नगरी ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर, 04030-29 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर, 04213-14 अयोध्या-आनंद विहार, 05577-78 सहरसा-आनंद विहार, 04026-25 दिल्ली-रक्सौल, 04602-01 फिरोजपुर-पटना जंक्शन में सीटें खाली हैं। 04608-07 अमृतसर-दरभंगा, 04018-17 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर, 05057-58 गोरखपुर-दिल्ली-गोरखपुर विशेष ट्रेनों में भी सीटें उपलब्ध हैं। इसके अलावा 03221 राजगीर-उधमपुर, 04019 बरौनी-आनंद विहार, 04213 अयोध्या-आनंद विहार, 04603 वाराणसी-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा, 04206 लखनऊ-आनंद विशेष विशेष ट्रेनों में भी कन्फर्म टिकट मिल रहा है।


---------
विशेष ट्रेनों में किराया दोगुना, रहती हैं लेटलतीफी का शिकार
बरेली-लखनऊ के बीच राजधानी, वंदे भारत और कुछ सुपरफास्ट ट्रेनों को छोड़ दें तो अन्य नियमित ट्रेनों में स्लीपर श्रेणी में किराया 180 रुपये, एसी तृतीय में 505, एसी द्वितीय में 710 और एसी प्रथम में 1255 रुपये है। दूसरी ओर विशेष ट्रेनों के स्लीपर श्रेणी का किराया 385 रुपये है। एसी तृतीय में इसी दूरी के लिए 1050 रुपये, एसी द्वितीय में 1440 और एसी प्रथम में 1510 रुपये है। दूसरी ओर विशेष ट्रेनें लेटलतीफी का शिकार भी रहती हैं। इस कारण लोग बेहद जरूरी होने पर ही कन्फर्म टिकट के लिए विशेष ट्रेनों का रुख करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed