{"_id":"5e7a472f8ebc3e72b2597757","slug":"then-broken-lock-down-in-many-areas-bareilly-news-bly400696342","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर कई इलाकों में टूटा लॉक डाउन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर कई इलाकों में टूटा लॉक डाउन
विज्ञापन
मना करने के बावजूद लोग अपने घरों से निकले।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालीबाड़ी, संजयनगर, सैलानी और मीरा की पैठ में सड़कों पर चलती रही चौपाल
विज्ञापन
बरेली। लॉकडाउन के दूसरे दिन शहर में ज्यादा सख्ती दिखी लेकिन इसके बावजूद अंदरूनी इलाकों में लोगों ने जी भर के बेपरवाही दिखाई। कालीबाड़ी, संजयनगर, सैलानी, मीरा की पैठ, जगतपुर समेत कई इलाकों में लोग पूरे दिन सड़कों पर दिखे। कई जगह चौपाल जैसा नजारा दिखा। हालांकि ज्यादातर इलाकों में सन्नाटा रहा। डीएम-एसएसपी सड़कों पर निकले। 11 बजे मंडी खुलने तक पुलिस ने लोगों को कुछ राहत दी मगर इसके बाद सख्ती शुरू हो गई। शहर के प्रमुख हिस्सों में सड़कें सुनसान नजर आईं।
पूरे दिन सन्नाटे में डूबा रहा सिविल लाइंस
सिविल लाइंस के इलाके, रामपुर गार्डन, राजेंद्रनगर में लॉकडाउन के दौरान सन्नाटे जैसा माहौल रहा। दोपहर बारह बजे तक सड़कों पर कुछ चहलकदमी दिखी मगर इसके बाद वह भी थम गई। लोगों को पुलिस ने जगह-जगह रोककर पूछताछ की। सिर्फ उन्हीं को जाने दिया जो निहायत जरूरी काम से निकले थे। बड़ी संख्या में वाहनों के चालान भी किए गए।
विज्ञापन
पुराना शहर खतरे से बेपरवाह, लगीं चौपालें
सैलानी, शाहदाना, मीरा की पैठ जैसे कई इलाकों में जगह-जग युवकों का हुजूम लगा रहा। लोग घरों के बाहर बैठकर मस्ती कर रहे थे। कालीबाड़ी में महिलाएं समूह में चर्चा में जुटी थीं। संजयनगर में भी ऐसा ही नजारा था। यहां मार्केट में दुकानें भी खुली थीं। लोग नवरात्र पर पूजन सामग्री की खरीददारी कर रहे थे।
विज्ञापन