फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Thefts in the area revealed, six accused arrested

Bareilly News: क्षेत्र में हुईं चोरियों का खुलासा, छह आरोपी दबोचे

Tue, 28 Oct 2025 02:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Thefts in the area revealed, six accused arrested
भोजीपुरा। चोर व माल समेत पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। स्रोत : पुलिस
भोजीपुरा। क्षेत्र में चोरी का आतंक मचाने वाले एक ही गांव के छह आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया है, जबकि इनके छह साथी पुलिस को चकमा देकर भाग गए। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से एक बाइक, एक स्कूटी, दो तमंचा 12 बोर, दो कारतूस एवं भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद हुआ है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा प्रवीन सोलंकी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर सोमवार अपराह्न तीन बजे भोजीपुरा के गांव नौआ नगला के कब्रिस्तान पर पुलिस ने छापा मारा। वहां चोरी के माल को कहीं ले जाने की फिराक बैठे छह चोरी के आरोपियों को पुलिस ने घेराबंदी करके पकड़ लिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में नौआ नगला गांव के सलीम, अकरम, फरमान, करीम खान, राहिद, फुर्सत खां को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि मौके से सलमान, नन्हू, सलमान खां, लोपत, भूरा पंचउआ, अन्ने भागने में सफल रहे।
विज्ञापन

इन जगहों को बनाया था निशाना
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि खानपुर से देसी शराब की भट्ठी से चोरी, कुआं डांडा धिमनी, नौआ नगला, पड़री खालसा, अभयराजपुर प्राइमरी स्कूलों से चोरी की घटना का आरोपियों ने इकबाल किया। खानपुर गांव के सूअर फार्म से चोरी किया गया सामान भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। आरोपियों ने बताया कि वह प्राइमरी स्कूलों व गांव के बाहर फार्मों, शराब भट्ठियों को निशाना बनाते थे। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई के बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed