फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Theft in hospital's factory shop, investigation alleges three records

Bareilly News: रेलवे अस्पताल के ड्रग स्टोर में चोरी, जांच में जुटीं तीन टीमें

Sun, 28 Apr 2024 04:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2024 04:47 AM IST
विज्ञापन
Theft in hospital's factory shop, investigation alleges three records
बरेली। मंडलीय रेलवे अस्पताल के ड्रग स्टोर में शुक्रवार रात चोरों ने सेंध लगा दी। ड्रग स्टोर की खिड़की के जरिये घुसे चोर दवाओं समेत एसी, दो कंप्यूटर, दो प्रिंटर, दो पेन ड्राइव, डॉक्टर व स्टोर इंचार्ज के डिजिटल हस्ताक्षर समेत अन्य सामान समेट ले गए। शनिवार सुबह चोरी के बारे में पता लगा तो अस्पताल प्रशासन और आरपीएफ में खलबली मच गई। घटना के खुलासे के लिए तीन टीमें बना दी गईं हैं। डॉग स्क्वाड को भी लगाया गया है। आरपीएफ ने मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मंडलीय रेल अस्पताल से कासगंज, लालकुआं, काठगोदाम समेत नौ हेल्थ यूनिटों और रेलवे स्टेशनों के लिए दवाओं की आपूर्ति की जाती है। शनिवार सुबह रेल अस्पताल के ड्रग स्टोर प्रभारी प्रणव बर्मन पहुंचे तो उन्होंने चोरी होने की सूचना इज्जतनगर आरपीएफ इंस्पेक्टर रमेश मीना को दी।
विज्ञापन

फिलहाल दवाओं की कीमत का आंकलन किया जा रहा है। चोरी की घटना का खुलासा करने के लिए आरपीएफ इंस्पेक्टर के नेतृत्व में डॉग स्क्वाड के साथ तीन टीमें लगी हैं। घटना के संबंध में डीआरएम ने भी संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली है। मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार श्रीवास्तव ने घटना का शीघ्र खुलासा करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




हाई सिक्योरिटी जोन में हुए चोरी से सुरक्षा पर उठे सवाल
मंडलीय रेल अस्पताल डीआरएम कार्यालय और इज्जतनगर रेल कोच कारखाना के पास ही स्थित है। यह पूरा क्षेत्र रेलवे के लिहाज से हाई सिक्योरिटी जोन में आता है। सुरक्षा की जिम्मेदारी आरपीएफ और जीआरपी दोनों की है। रेल कोच कारखाना, रेल अस्पताल और डीआरएम कार्यालय के आसपास आरपीएफ की चेक पोस्ट भी हैं। इसके बावजूद रेल अस्पताल में चोर सेंध लगाने में कामयाब हो गए। ऐसे में हाई सिक्योरिटी जोन की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, इंस्पेक्टर आरपीएफ रमेश मीना का दावा है कि कुछ क्लू मिले हैं। जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed