फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Theft from three shops 50 meters away from the police post

Bareilly News: पुलिस चौकी से 50 मीटर दूरी पर तीन दुकानों से चोरी

Sat, 26 Aug 2023 01:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 26 Aug 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
Theft from three shops 50 meters away from the police post
नवाबगंज। कुंडरा कोठी पुलिस चौकी से करीब 50 मीटर दूरी पर स्थित तीन दुकानों में नकब लगाकर चोर नकदी सहित सोने-चांदी के आभूषण व अन्य सामान चोरी कर ले गए। दुकानदारों ने चौकी पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। तहरीर भी दी गई है।
विज्ञापन

दुकानदार बाबू ने बताया कि कुंडरा कोठी पुलिस चौकी के पास उनकी नेहा ज्वैलर्स नाम से सोने-चांदी के आभूषणों की दुकान है। बराबर में रेडीमेट कपड़ों की दूसरी दुकान भी है। बृहस्पतिवार रात दीवार में नकब लगाकर घुसे चोर आभूषणों की दुकान से 20 हजार नकद के साथ आभूषण और कपड़ों की दुकान से 50 हजार की नकदी और कपड़े चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

पड़ोस में स्थित नवदिया अखित्यारपुर गांव के विनोद कुमार की दुकान को भी चोरों ने निशाना बनाया। वहां से वह हजारों रुपये के कपड़े चोरी कर ले गए। सुबह जब वह दुकान पर पहुंचे तो जानकारी हुई। तुरंत ही पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। बाबूराम ने पुलिस को तहरीर भी दी है। मामले में कुंडरा कोठी चौकी प्रभारी लाल बहादुर ने कहा कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। जल्द चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
पुलिस की कार्यशैली से व्यापारियों में आक्रोश
कुंडरा कोठी पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों की कार्यशैली को लेकर व्यापारियों में आक्रोश है। व्यापारियों ने बताया कि चौकी पर एक दरोगा समेत पांच पुलिसकर्मियों का स्टाफ तैनात है। आरोप है कि पुलिस रात में गश्त ही नहीं करती है। चोरों को भी इसकी जानकारी थी। इसी वजह से बिना किसी डर के उन्होंने पुलिस चौकी से 50 मीटर की दूरी पर वारदात को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed