फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The youth of Shahjahanpur shot and killed himself

शाहजहांपुर के युवक ने खुद को गोली मारकर जान दी

Sat, 03 Oct 2020 01:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 01:55 AM IST
विज्ञापन
The youth of Shahjahanpur shot and killed himself
रजत शुक्ला (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

रिश्ते के नाना के घर हुई घटना, तमंचा बरामद, दादी की मौत के बाद नशे की लत में बेचा था मकान
विज्ञापन

मकान का सौदा करने वालों से फोन पर बात के बाद मारी गोली, लिखकर बताया मौत का जिम्मेदार

बरेली। दादी की मौत के बाद शाहजहांपुर के युवक से कुछ जालसाजों ने उसका करीब 30 लाख रुपये कीमत का पुश्तैनी मकान अपने नाम करा लिया लेकिन बाद में पैसा देने से मुकर गए। शुक्रवार को युवक ने बरेली में अपनी रिश्ते की नानी के घर में खुद के सीने में गोली मारकर जान दे दी। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। अभी किसी के खिलाफ तहरीर नहीं दी गई है।
प्रेमनगर के नरकुलागंज इलाके में विष्णु बाल सदन के पास रहने वाले रामप्रकाश ने बताया कि उनकी पत्नी की बहन का बेटा 21 वर्षीय रजत उर्फ मोनू शाहजहांपुर के कच्चा कटरा का निवासी था। पिता की बरसों पहले मौत के बाद रजत की मां ने दूसरी शादी कर ली थी। रजत की दादी सरकारी नौकरी से रिटायर हुई थीं और दोनों पुश्तैनी मकान में रहते थे जिसकी कीमत करीब 30 लाख थी। रामप्रकाश के मुताबिक रजत की दादी की हाल ही में कोरोना से मौत हो गई। नशे के आदी रजत ने अपने शाहजहांपुर के ही कुछ परिचितों से दादी के इलाज और तेरहवीं के नाम पर करीब डेढ़ लाख रुपये ले लिए।
विज्ञापन

बाद में इनमें से ही कुछ लोगों ने उसके मकान का सौदा कर लिया। रजत ने दोस्त की मां के नाम मकान का बैनामा भी कर दिया हालांकि घर पर अभी उसी का कब्जा था। रजत करीब एक महीने से रामप्रकाश के घर में रह रहा था। उसने बाकी रकम एकमुश्त मांगी तो दूसरे पक्ष ने देने से इंकार कर दिया। करीब तीन दिन से रजत का इन लोगों से विवाद चल रहा था। शुक्रवार को उसने मोबाइल से दोस्त की मां को कॉल की। माना जा रहा है कि उन्होंने रुपये देने से इंकार कर दिया। इसी दौरान रजत ने गाली देते हुए तमंचा निकालकर अपने सीने में गोली मार ली। वह लोग उसे अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि मामला आत्महत्या का ही है, अभी कोई तहरीर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑडियो में भी बताया आरोपी

रजत ने मरने से पहले ऑडियो में दोस्त और कुछ लोगों को अपनी हालत का जिम्मेदार बताया। वह कुछ दिन से तनाव में था। नाना रामप्रकाश के मुताबिक उसने लिखकर भी आरोपियों के नाम बताए हैं जो उसका रुपया हड़पकर बैठे हैं। मकान का सौदा कितने में हुआ, बैनामा कब हुआ, जैसे सवालों की अभी उन्हें जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed