फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The younger sister usurped the elder sister's share and got the land registered in her name

Bareilly News: छोटी ने बड़ी बहन का हिस्सा हड़पा, जमीन करा ली अपने नाम

Wed, 05 Mar 2025 12:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
The younger sister usurped the elder sister's share and got the land registered in her name
बिशारतगंज। बड़ी बहन का हिस्सा हड़पने के लिए छोटी बहन ने पिता को तहसील ले जाकर धोखे से दान प्रक्रिया कराकर पूरी जमीन अपने नाम करा ली। अब मकान पर कब्जा करने के लिए ससुराल छोड़कर मायके में आकर रहने लगी। पिता ने बैनामे पर आपत्ति दाखिल करने के साथ ही बेटी को घर से निकालने के लिए पुलिस से गुहार लगाई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मझगवां गांव निवासी जयदेव ने बताया कि उनको कोई बेटा नहीं है। दो बेटियां हैं, जिनकी वह शादी कर चुके हैं। पत्नी की मृत्यु के बाद वह अकेले हैं। उनकी मंशा दोनों बेटियों को बराबर जमीन देने की थी। उन्होंने बताया कि छोटी बेटी किरन निवासी गांव नौवगां ठाकुराइन थाना भमोरा उन्हें एक फरवरी को अपने साथ आंवला तहसील ले गई। वहां उसने गुमराह करके दान पत्र प्रक्रिया के तहत पूरी जमीन अपने नाम करा ली। कई दिन बाद जब उन्हें इसकी जानकारी मिली, तब उन्होंने इसपर आपत्ति दाखिल कर दी।
विज्ञापन

जयदेव का कहना है कि छोटी बेटी अब उनके घर पर आकर रहने लगी है। वह उसे अपनी ससुराल जाने को कहते हैं तो वह उनसे झगड़ा करती है। मारपीट पर आमादा हो जाती है। छोटी बेटी मकान पर भी कब्जा करना चाह रही है। बड़ी बेटी माेर कली, जो थाना कैंट के नवी नगर गांव की रहने वाली है। उसका हिस्सा हड़पने के लिए छोटी बेटी ने साजिश की है। जयदेव ने थाना पुलिस को शिकायत्री पत्र सौंपा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed