{"_id":"64d54e1412311dac5f085ae7","slug":"the-young-man-who-came-to-drop-his-uncle-home-was-shot-nawabganj-news-c-182-1-sbly1021-424-2023-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: फूफा को घर छोड़ने आए युवक को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: फूफा को घर छोड़ने आए युवक को गोली मारी
Fri, 11 Aug 2023 02:22 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Fri, 11 Aug 2023 02:22 AM IST
विज्ञापन
नवाबगंज। पुरैनिया गांव के रहने वाले किशनपाल को उसके ही फूफा ने विवाद के बाद गोली मार दी। गंभीर हालत में उसे सीएचसी भेजा गया। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल के भाई ने आरोपी के खिलाफ क्योलड़िया थाने में तहरीर दी है।
क्योलड़िया थाना क्षेत्र के गांव पुरैनिया के रहने वाले रामेश्वर दयाल ने बताया कि मेथी गांव के रहने वाले उनके बहनोई बृहस्पतिवार को घर आए थे। शाम को खाना खाने के बाद उन्होंने घर जाने की बात कही। इस पर बेटा किशनपाल बाइक पर बैठाकर उन्हें उनके घर पर छोड़ने गया था। गांव का रहने वाला एक व्यक्ति भी साथ में था।
घर पहुंचने के बाद किशनपाल का अपने फूफा से किसी बात पर झगड़ा हो गया। बहस के बीच आरोपी ने तमंचे से किशनपाल पर गोली चला दी। गोली उसकी पीठ में लगी। आवाज सुनकर जब घर के दूसरे सदस्य वहां पहुंचे तो किशनपाल जमीन पर पड़ा हुआ था। तुरंत उसे सीएचसी ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि अब तक तहरीर नहीं मिली है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
गन्ने के भुगतान को लेकर गोली मारने की चर्चा
ग्रामीणों ने गन्ने के भुगतान को लेकर गोली मारने की बात कही है। उन्होंने बताया कि आरोपी ने किशनलाल के नाम पर आई पर्ची से गन्ने की तौल कराई थी। भुगतान किशनलाल के खाते में आया। इसको लेकर ही विवाद चल रहा था।