फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The young man was discharged after treatment, patients were given pillows

Bareilly News: इलाज के बाद युवक डिस्चार्ज, मरीजों को मिले तकिये

Sun, 08 Jun 2025 02:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
The young man was discharged after treatment, patients were given pillows
बरेली। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की फटकार के बाद शनिवार को जिला अस्पताल में व्यवस्थाएं काफी हद तक पटरी पर नजर आईं। बृहस्पतिवार की रात भर्ती युवक की हालत में सुधार होने पर शनिवार को उसे डिस्चार्ज किया गया। वहीं, मरीजों के बेड की चादर बदलने के साथ ही तकिए भी उपलब्ध कराए गए।
विज्ञापन

शुक्रवार को निरीक्षण पर पहुंचे उप मुख्यमंत्री ने इमरजेंसी का निरीक्षण किया था। महिला मरीज ने तकिया न मिलने की शिकायत की थी। वहीं, दुर्घटना में घायल हुए आंवला के युवक ने करीब 12 घंटे बाद भी इलाज शुरू न होने की आपबीती बताई थी। इस पर उप मुख्यमंत्री ने स्टाफ को फटकारते हुए अधिकारियों को व्यवस्था दुरूस्त कराने के निर्देश दिए थे। एडीएसआईसी डॉ. अलका शर्मा ने सभी स्टाफ को बुलाकर भविष्य में कमियां मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। बताया कि मरीजों को तकिया दी गई तो कुछ ने तकिया लेने से इन्कार किया। जिन्होंने मांगा उन्हें मिली।
विज्ञापन

डॉ. अलका के मुताबिक ईएमओ को जो मरीज पहुंचे, उनका इलाज तत्काल शुरू करने, गंभीर होने पर भर्ती करने के निर्देश दिए। पैरामेडिकल स्टाफ को भर्ती मरीजों की रिपोर्ट के आधार पर दवा, इंजेक्शन आदि देने के निर्देश दिए। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed