फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The young man was depressed because his wife and children had not returned.

Bareilly News: पत्नी-बच्चों के न लौटने से अवसाद में था युवक

Mon, 14 Sep 2026 12:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 14 Sep 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
The young man was depressed because his wife and children had not returned.
नवाबगंज। पत्नी और बच्चों के जाने से अवसाद में आए युवक ने आत्महत्या कर ली। ईधजागीर गांव के मजरा रानीगंज के पास बह रही पनघैली नदी में शनिवार को मिले शव की शिनाख्त नवाबगंज के मोहल्ला प्रभाग नगर के राहुल (26) के रूप में हुई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

मोहल्ला प्रभात नगर निवासी मनोरमा ने बताया कि बेटा राहुल अपनी पत्नी रोशनी, बेटे शिवाय और बेटी पीहू के साथ मोहल्ला गुलशन नगर में केनरा बैंक के पास रहता था। उसकी शादी बिथरी चैनपुर के नरियावल गांव में 2013 में हुई थी। वह बाइपास चौराहे पर पिंक बूथ के पास पान का खोखा चलाता था। आरोप है कि वह पत्नी से क्लेश के कारण परेशान था। पत्नी दोनों बच्चों को लेकर फरवरी में मायके चली गई थी। राहुल बुलाने के लिए कई बार अपनी ससुराल गया लेकिन नहीं आई। इससे वह अवसाद में आ गया। एक सप्ताह पहले लापता हो गया। तलाशने पर भी नहीं मिला तो नवाबगंज थाने में सात सितंबर को तहरीर दी थी।
विज्ञापन

हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान
मनोरमा ने बताया कि शव मिलने की सूचना पर पोस्टमॉर्टम हाउस गईं। वहां बेटे के कपड़े और हाथ पर लिखे नाम को देखकर पहचान की। राहुल के बाएं हाथ पर पत्नी बेटे व बेटी और हाथ पर मां का नाम लिखा था। गले में धागा और शरीर पर काली पैंट-टीशर्ट थी। मनोरमा ने बहू पर राहुल को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन,
राहुल सात दिन से लापता था। मां मनोरमा देवी ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मामले की जांच की जा रही है। - नीलेश मिश्रा, सीओ नवाबगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed