{"_id":"eaa0d07a6bb506619aaae40dafd7ab82","slug":"the-young-man-s-body-was-found-hanging-on-tree-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ पर लटकी मिली युवक की लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ पर लटकी मिली युवक की लाश
बरेली
Updated Mon, 16 Nov 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रेलवे लाइनों के पास एक पेड़ पर फंदे से लटका शव मिलने से सनसनी फैल गई। सुबह आठ बजे यात्रियों ने सबसे पहले इस शव को देखा और पुलिस को फोन किया। पुलिस ने यह पहचान तो कर ली कि भिखारी था और रेलवे स्टेशन के पास ही रहता था लेकिन शाम तक उसकी असल पहचान नहीं हो सकी थी। अज्ञात में ही उसकी लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजी गई है।
रविवार सुबह आठ बजे सुभाषनगर इलाके के वीर भट्टी के पास छोटी लाइन और बड़ी लाइन की वाशिंग लाइन के बीच स्थित पेड़ पर एक 28 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटका देखा गया। एक छोटी रस्सी से यह शव लटका था। जिसने भी देखा होश उड़ गए। आनन फानन में पुलिस को सूचना दी गई। एसओ जेपी यादव ने बताया कि युवक बेहद गरीब था और स्टेशन के आसपास ही भीख मांगकर पेट भरता था। उसने प्लास्टिक की पतली सी डोरी से फंदा बांधकर उस पर लटककर जान दे दी। हैरत इस बात की है कि उसने खुलेआम आत्महत्या कर ली लेकिन किसी की नजर तक नहीं पड़ी जबकि घटनास्थल ऐसे एकांत में भी नहीं।