{"_id":"f9593ae49adda02b07321314cff34d84","slug":"the-young-man-s-body-was-found-hanging-on-the-gallows-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की लाश फांसी पर लटकती मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की लाश फांसी पर लटकती मिली
बरेली
Updated Mon, 01 Feb 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। मोहल्ला जाटवपुरा में रहने वाले जगदीश कुमार अपनी पत्नी लज्जावती और छोटे बेटे के साथ दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। जगदीश का बड़ा बेटा विनोद कुमार अपने चाचा चरन सिंह के पास जाटवपुरा में रहता था। बताते हैं कि विनोद कुमार नशे का आदी हो गया था। काफी समय से वह काम पर भी नहीं जा रहा था। कुछ दिनों तक उसने गोल गप्पों का ठेला लगाया था। रविवार की दोपहर को चाचा काम से निकले थे। चाची रुपवती राशन की दुकान पर चलीं गईं। इस दौरान विनोद चाची की साड़ी के सहारे फांसी पर लटक गया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया है। प्रभारी निरीक्षक देवेश कुमार ने बताया कि विनोद कुमार नशे का आदी था। आर्थिक तंगी की वजह से उसने आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन