{"_id":"69a74a8b72751108010031cb","slug":"the-young-man-died-after-the-operation-bareilly-news-c-4-vns1074-837141-2026-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ऑपरेशन के बाद युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ऑपरेशन के बाद युवक की मौत
Wed, 04 Mar 2026 02:24 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 04 Mar 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बारादरी इलाके में ऑपरेशन के बाद युवक की तबीयत बिगड़ गई। तीन महीने इलाज के बाद युवक ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने झोलाछाप पर गलत उपचार का आरोप लगाकर हंगामा किया तो शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ाई गई है।
डोहरा गौटिया निवासी 23 वर्षीय अजय चौपुला चौराहे के पास बाइक मैकेनिक का काम करते थे। अजय की मां गीता ने बताया कि छह दिसंबर को गांव के ही एक झोलाछाप ने अजय का हाइड्रोसील का ऑपरेशन किया था। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान गलत नस कट जाने से संक्रमण फैल गया, इससे अजय की हालत बिगड़ गई। परिवार ने कई जगह इलाज कराया पर काफी खर्च करने के बाद भी जान नहीं बचा सके। इलाज के दौरान सोमवार रात उसकी मौत हो गई।
परिवार ने झोलाछाप पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि ऑपरेशन के बाद से ही झोलाछाप फरार है। उसके खिलाफ गलत इलाज करने की रिपोर्ट उसी वक्त दर्ज कर ली गई थी, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसकी दुकान भी सील कर दी। परिवार ने बताया कि अजय तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। त्योहार के वक्त अजय की मौत से परिवार में मातम का माहौल है।