{"_id":"64ea64c2236a1564360706f4","slug":"the-worker-who-arrived-after-27-hours-to-fix-the-fault-was-beaten-bareilly-news-c-4-bly1036-235795-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: फाॅल्ट ठीक करने 27 घंटे बाद पहुंचे कर्मी को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: फाॅल्ट ठीक करने 27 घंटे बाद पहुंचे कर्मी को पीटा
विज्ञापन
बरेली। शिकायत करने के 27 घंटे बाद फॉल्ट ठीक करने पहुंचे बिजलीकर्मी को उपभोक्ता ने पीट दिया। जेई से गाली-गलौज करने का भी आरोप है। किला क्षेत्र स्थित नीम की चढ़ाई में एक उपभोक्ता की बिजली बृहस्पतिवार को दोपहर दो बजे खराब हुई थी। उन्होंने शाम छह बजे सबस्टेशन पर शिकायत की। शुक्रवार को शाम छह बजे तक कर्मचारी नहीं पहुंचा। वह जब दोबारा सबस्टेशन गईं तो एक कर्मचारी ने सीढ़ी नहीं होने का बहाना किया। अधीक्षण अभियंता विकास सिंघल के हस्तक्षेप के बाद रात नौ बजे कर्मचारी पहुंचे। तभी उनके पति से ही कर्मचारियों का विवाद हो गया।
घटना से आक्रोशित कर्मचारी शनिवार सुबह किला सबस्टेशन पर एकत्र हो गए। अधिकारियों से कहा कि काम तभी करेंगे जब रिपोर्ट दर्ज होगी। मामला गर्माया तब तक वन राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार के भाई अनिल कुमार ने हस्तक्षेप कर दिया। दोनों पक्षों को अपने निवास पर बुलाया। सभी का पक्ष सुनकर समझौता करा दिया। इस दौरान पार्षद, उपखंड अधिकारी महेंद्र सिंह व बिजली विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। एसडीओ ने कहा कि जब उपभोक्ता को गलती का अहसास हो गया तो कर्मचारी समझौते पर सहमत हो गए।