फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The woman sleeping in the verandah was dragged into the courtyard by the brother-in-law and shot

बरामदे में सो रही महिला को देवर ने आंगन में खींचकर मार दी गोली

Mon, 27 Dec 2021 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
The woman sleeping in the verandah was dragged into the courtyard by the brother-in-law and shot
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
ससुर की नौकरी और फंड के बंटवारे को लेकर है विवाद
विज्ञापन

इज्जतनगर के गांव गिरधारीपुर में रात ढाई बजे हुई वारदात
बरेली। ससुर की नौकरी और फंड की रकम को लेकर हुए विवाद के चलते 28 वर्षीय शारदा देवी को उनके देवर इतवारी लाल ने गोली मारकर घायल कर दिया। वारदात के दौरान इतवारी के साले ओमकार और रामसरन भी उसके साथ थे। शारदा को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, तीनों आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
शारदा ने बताया कि उनके ससुर दौलतराम रेलवे में गैंगमैन थे, जिनकी आठ साल पहले मौत हो गई। उनकी मौत के बाद देवर इतवारी लाल ने उनके पति को नौकरी नहीं लेने दी और फंड के करीब आठ लाख रुपये भी खुद ही ले लिए। इसको लेकर उन लोगों के बीच विवाद चल रहा है। शनिवार रात उनके पति राम बाबू कमरे में सो रहे थे और वह आठ साल के बेटे अभिजीत और तीन महीने के बेटे लवकुश को लेकर बरामदे में सो रही थीं। रात करीब ढाई बजे देवर इतवारी लाल अपने साले मीरगंज के गांव सिरौधी निवासी रामसरन और ओमकार के साथ उनके घर में घुस आया। तीनों उन्हें आंगन में खींच ले गए और फिर इतवारी ने तमंचे से उन्हें गोली मार दी। गोली उनके पेट में लगकर पीठ की ओर से निकल गई। उनके पति बाहर आए तो आरोपियों ने उन्हें भी गोली मारने की धमकी दी और भाग निकले। पति की सूचना पर यूपी 112 पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले में शारदा के पति की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना इज्जतनगर में जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

आठ दिन से हो रहा था विवाद, दो दिन पहले की गई कार्रवाई
शारदा ने बताया कि नौकरी और फंड के बंटवारे को लेकर आठ दिन से उन लोगों के बीच विवाद हो रहा था। इसी वजह से इतवारी ने अपने साले भी बुला लिए थे। दो दिन पहले उन लोगों के बीच विवाद हुआ तो इज्जतनगर पुलिस मौके पर पहुंची और उनके पति राम बाबू और देवर इतवारी लाल का शांतिभंग में चालान भी किया था। इस घटना के बाद से ही वह ज्यादा बौखला गया था और शनिवार रात उनके घर में घुसकर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed