{"_id":"68a393575981076fd50e9f64","slug":"the-woman-injured-in-the-accident-died-during-treatment-after-two-months-bareilly-news-c-4-1-bly1039-707078-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: हादसे में घायल महिला की दो महीने बाद उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: हादसे में घायल महिला की दो महीने बाद उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन
नवाबगंज। दो माह पहले सड़क दुर्घटना में घायल हुई दस्तावेज लेखक संघ के अध्यक्ष सतेंद्र सिंह राठौर की पुत्रवधू ने सोमवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
सतेंद्र सिंह राठौर के बड़े पुत्र अभिषेक राठौर उर्फ मन्नू अपनी 28 वर्षीय पत्नी रिचा राठौर के साथ केदारनाथ धाम की यात्रा कर अपने घर नवाबगंज वापस लौट रहे थे। वह काशीपुर के पास पहुंचे। किसी पशु के सामने आने से उनकी कार टकरा गई थी, जिसमें दोनों घायल हो गए। ऋषिकेश के एम्स में इलाज के बाद अभिषेक राठौर को छुट्टी दे दी गई, लेकिन रिचा राठौर ने अब दम तोड़ दिया।
उनके निधन पर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष रवींद्र सिंह राठौर, नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमलता राठौर, भाजपा नेता नीरेंद्र सिंह राठौर, एडवोकेट प्रेक्टिशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष हाजी माजिद हुसैन जैदी, नव निर्वाचित अध्यक्ष शिशुपाल सिंह गंगवार, युवा अधिवक्ता राजीव गंगवार, शारिक खां, सपा नेता प्रो. राशिद अंसारी, सभासद नीलम राठौर आदि ने शोक व्यक्त किया है। संवाद
--