फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The woman ended her hunger strike after 35 days

Bareilly News: 35 दिन बाद महिला ने खत्म की भूख हड़ताल

Thu, 13 Mar 2025 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
The woman ended her hunger strike after 35 days
मीरगंज। एसडीएम के आश्वासन मिलने के बाद महिला ने 35 दिन बाद अपनी भूख-हड़ताल समाप्त कर दी।
विज्ञापन

शाही थाना क्षेत्र के गांव बुझिया जागीर की महिला नन्ही देवी का अपने परिवार के वीरपाल आदि से खेत में लगे पापुलर के 25 पेड़ों को काटने को लेकर विवाद चल रहा है। नन्ही देवी उन पेड़ों को खुद काटना चाहती है। मामला उच्च न्यायालय में चल रहा है। नन्ही देवी ने डीएम, एसडीएम को शिकायतें कर पेड़ काटने का प्रयास किया, लेकिन मामला उच्च न्यायालय में चलने की वजह से प्रशासन ने अपने हाथ खींच लिए। मामला न बनता देख महिला पांच फरवरी से बरेली के दामोदर पार्क में भूख हड़ताल पर बैठ गई। होली का त्योहार नजदीक होने के कारण बुधवार को एसडीएम तृप्ति गुप्ता ने बरेली जाकर महिला को समझाकर जूस पिलाकर एवं गुझिया खिलाकर अनशन तोड़वा दिया। उन्होंने कहा कि वह दूसरे पक्ष से बातचीत कर समझौता कराने का प्रयास करेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed